-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kesari Veer Box Office Collection Day 4 Suniel Shetty Film Become The Biggest Disaster Of 2025
ICU में ही केसरी वीर ने तोडा दम, चौथे दिन तक नहीं हुआ 1 करोड़ का कारोबार
- Written By: अनिल सिंह
सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म केसरी वीर ICU में ही दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गया है। फिल्म एक करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी डिजास्टर साबित होगी।

चौथे दिन ही बेहाल हुई सुनील शेट्टी की केसरी वीर
मुंबई: सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय की फिल्म केसरी वीर बॉक्स ऑफिस पर 23 मई 2025 को रिलीज हुई। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसको देखकर यह कहा जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करेगी, लेकिन दर्शकों का वह उत्साह सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ जुटाने में नाकामयाब साबित हुआ। केसरी वीर फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म साबित होने की तरफ आगे बढ़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गया है फिल्म अब तक एक करोड़ रुपए का कारोबार भी नहीं कर पाई है। यह फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25 लाख रुपए का कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन शनिवार होने के नाते फिल्म की कमाई का आंकड़ा 30 लाख तक पहुंचा। तीसरे दिन (रविवार को) फिल्म ने 35 लाख रुपए का कारोबार किया, लेकिन चौथे दिन (पहले सोमवार को) फिल्म के कारोबार में और बड़ी गिरावट देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 2 लाख का कारोबार किया था।
ये भी पढ़ें- अभिषेक कृष्णा और कश्मीरा शाह की शादी में हुआ बवाल, जूता चोरी की रस्म में घमासान
सम्बंधित ख़बरें
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केसरी वीर फिल्म का कुल कलेक्शन
चौथे दिन के कारोबार का आंकड़ा शुरुआती आंकड़ा है, यह दिन पूरा होने पर बढ़ सकता है। लेकिन पिछले 3 दिनों के कलेक्शन को जोड़ा जाए तो फिल्म के कुल कारोबार का आंकड़ा 90 लाख के करीब पहुंचता है। चौथे दिन अगर फिल्म ने 10 लाख का कारोबार किया तो यह एक करोड़ के आंकड़े को छू लेगी जिसकी उम्मीद कम ही है।
केसरी वीर 2025 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म साबित होगी
सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म केसरी वीर 2025 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म साबित होने की ओर आगे बढ़ रही है। फिल्म का बजट 60 करोड़ का है और फिल्म चौथे दिन में भी एक करोड़ के कारोबार तक पहुंचाने के लिए संघर्ष करती दिख रही है। ऐसे में इसका बजट वसूल हो पाएगा इसकी उम्मीद ना के बराबर है। फिल्म डिजिटल राइट्स बेचकर भी अपना बजट निकाल लेगी इसकी उम्मीद कम ही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म न सिर्फ इस साल की फ्लॉप फिल्म साबित हुई है, बल्कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हो सकती है।
Kesari veer box office collection day 4 suniel shetty film become the biggest disaster of 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














