छोटे रोल से मिली बड़ी पहचान, Kubbra Sait ने बताया कैसे सलमान खान की वजह से मिला अभिनय करियर को नया मोड़
Kubbra Sait Ready: फिल्म ‘रेडी’ के 15 साल पूरे होने पर कुब्रा सैत ने खुलासा किया कि उनके किरदार में शुरुआत में कोई डायलॉग नहीं था। सलमान खान के सुझाव पर कुब्रा सैत के रोल को नया रूप मिला।
- Written By: सोनाली झा
कुब्रा सैत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Kubbra Sait Career: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म रेडी ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री कुब्रा सैत ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादगार बातें शेयर कीं और बताया कि कैसे सलमान खान की एक छोटी-सी पहल ने उनके करियर की दिशा बदल दी। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने शुरुआती संघर्ष और फिल्म में मिले अवसर को याद किया।
कुब्रा सैत ने बताया कि जब वह फिल्म ‘रेडी’ के लिए ऑडिशन देने पहुंची थीं, तब उन्हें एक साधारण नौकरानी के किरदार के लिए चुना गया था। उस समय वह बेहद उत्साहित थीं क्योंकि यह उनके करियर के शुरुआती दिनों की बात थी। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। अभिनेत्री ने बताया कि ऑडिशन के दौरान उन्होंने काले रंग की ड्रेस पहनी थी और निर्देशक अनीस बज़्मी के ऑफिस में अपने चयन का इंतजार कर रही थीं। फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन वह इस मौके को लेकर पूरी तरह समर्पित थीं।
सलमान खान ने दिया नया आयाम
कुब्रा ने खुलासा किया कि फिल्म की मूल स्क्रिप्ट में उनके किरदार के लिए कोई डायलॉग नहीं लिखा गया था। शूटिंग के दौरान सलमान खान ने उनके किरदार पर ध्यान दिया और सुझाव दिया कि इसे एक ऐसी नौकरानी बनाया जाए जो टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलती हो। सलमान का यह सुझाव निर्देशक अनीस बज्मी को काफी पसंद आया। इसके बाद कुब्रा के किरदार में कई संवाद जोड़े गए, जिससे उनकी स्क्रीन प्रेजेंस पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली बन गई। अभिनेत्री ने माना कि यह बदलाव उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 Collection Day 12: हॉलीवुड के तूफान के बीच ‘धमाल 4’ का धमाका, 12वें दिन भी अजय देवगन ने छापे करोड़ों
सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, मुकेश की आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में है जिंदा
अरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
कोई रोल छोटा नहीं होता
कुब्रा सैत ने कहा कि उस समय कई लोगों ने उन्हें सलाह दी थी कि इतने छोटे रोल को लेकर ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। लेकिन उन्होंने इस अवसर को पूरी गंभीरता से लिया। उनका मानना है कि अगर उन्होंने उस समय ‘रेडी’ जैसी फिल्म में काम करने का निर्णय नहीं लिया होता, तो शायद उन्हें आगे चलकर अपनी पहचान बनाने का मौका नहीं मिलता।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
आज कुब्रा सैत डिजिटल और फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें एक महत्वपूर्ण सीख दी कि किसी भी काम को छोटा नहीं समझना चाहिए। उनके अनुसार, किरदार छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि कलाकार का नजरिया उसे खास बनाता है। सलमान खान की उस एक सलाह ने न सिर्फ उनके किरदार को मजबूत बनाया, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान दी।
