KSBKBT Twist: वैष्णवी से बदसलूकी करेगा रणविजय, तुलसी करेगी डंडे से जमकर कुटाई, मिहिर भी पकड़ेगा गिरेबान
KSBKBT Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में रणविजय वैष्णवी से बदसलूकी करेगा, जिसके बाद तुलसी डंडे से उसकी कुटाई करेगी। गुस्से में मिहिर भी रणविजय का गिरेबान पकड़ लेगा, लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकेगी।
- Written By: सोनाली झा
क्योंकि सास भी कभी बहू थी अपकमिंग एपिसोड (फोटो- सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे और हाई-वोल्टेज ट्विस्ट के साथ दर्शकों को बांधे रखने के लिए तैयार है। अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी स्टारर इस शो की कहानी में आने वाले एपिसोड्स में ऐसा भूचाल आने वाला है, जो पूरे परिवार को हिला कर रख देगा। खास तौर पर तुलसी, मिहिर और रणविजय के बीच होने वाला टकराव कहानी को नए मोड़ पर ले जाएगा।
अब तक दर्शकों ने देखा कि तुलसी ने ठान लिया था कि वह कभी मिहिर के साथ नहीं रहेगी। हालांकि किस्मत ने एक बार फिर दोनों को एक ही ऑफिस में साथ काम करने पर मजबूर कर दिया। इसी दौरान मुन्नी की शादी की खबर सामने आती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनता है, लेकिन इसी खुशी के बीच कई किरदारों के दिलों में तूफान भी उठ रहा है। मुन्नी की शादी की बात सुनकर ऋतिक को गहरा झटका लगता है और वह अपने जज्बात छुपाने की कोशिश करता है।
वैष्णवी के साथ बदतमीजी करेगा रणविजय
आने वाले एपिसोड में कहानी तब पलटती है जब रणविजय अपनी घटिया हरकतों से सारी हदें पार कर देता है। मौका पाते ही वह वैष्णवी के साथ बदतमीजी करता है। जैसे ही वैष्णवी मदद के लिए चिल्लाती है, तुलसी वहां पहुंच जाती है। अपनी आंखों के सामने गलत होता देख तुलसी का गुस्सा फूट पड़ता है और वह रणविजय को सबक सिखाने के लिए हाथ में डंडा उठा लेती है।
सम्बंधित ख़बरें
सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर FIR, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नवभारत निशानेबाज: मेट गाला फैशन शो का नाम, ईशा अंबानी साथ ले गई आम
डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
विक्रांत राय की फिल्म ‘कज़िन ईशा’ Gen Z के दिलों पर राज़ करने के लिए तैयार
रणविजय का गिरेबान पकड़ लेगा मिहिर
तुलसी के तेवर देखकर रणविजय घबरा जाता है और जान बचाने के लिए भागने लगता है, लेकिन तुलसी उसका पीछा नहीं छोड़ती। इसी बीच मिहिर भी रणविजय की हरकतों से आगबबूला हो जाता है। गुस्से में मिहिर रणविजय का गिरेबान पकड़ लेता है और उसे जमकर फटकार लगाता है। मिहिर साफ शब्दों में कहता है कि उसके रहते किसी भी लड़की के साथ गलत नहीं होने देगा। यह सीन दर्शकों के लिए काफी इमोशनल और दमदार होने वाला है।
ये भी पढ़ें- वसुंधरा की मौत से हिल जाएगा कोठारी परिवार, मरने से पहले दे जाएगी प्रेम-राही को बड़ा झटका
तुलसी की कार के ब्रेक फेल करवा देगा रणविजय
हालांकि कहानी यहीं नहीं रुकती। अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए रणविजय खतरनाक साजिश रचता है। वह अपने एक दोस्त की मदद से तुलसी की कार के ब्रेक फेल करवा देता है। रणविजय का मकसद तुलसी को नुकसान पहुंचाना होता है, लेकिन किस्मत का खेल ऐसा होता है कि उस कार को मिहिर चलाने वाला होता है। नतीजा यह कि मिहिर का भीषण एक्सीडेंट हो जाता है। मिहिर के हादसे के बाद तुलसी की जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है।
