

Dhamaal 4 Collection Box Office Day 5: बड़ी फिल्मों की भीड़ के बीच रिलीज हुई मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाकर हर किसी को चौंका दिया है। शुरुआती दौर में समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद दर्शकों ने 'धमाल 4' पर अपना भरपूर प्यार बरसाया है। रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म की कमाई में जो उछाल देखने को मिला है,
बीते शुक्रवार को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म 'धमाल 4' ने पहले ही दिन 14 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद वीकेंड पर दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी, जिससे शनिवार को 22.5 करोड़ और रविवार को 28.5 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कलेक्शन दर्ज किया गया।
वर्किंग डे के असर के चलते फिल्म 'धमाल 4' की कमाई घटकर 8.75 करोड़ रुपये रह गई थी। लेकिन असली उलटफेर मंगलवार को देखने को मिला, जब कामकाजी दिन होने के बावजूद फिल्म की कमाई में लगभग 8.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिल्म ने बीते मंगलवार को अकेले 9.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन करके अपनी लंबी रेस का घोड़ा होने का सबूत दे दिया है।
5 दिनों की लगातार शानदार कमाई के बाद इस कॉमेडी ड्रामा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 83.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म 'धमाल 4' को केवल 17 करोड़ रुपये की और दरकार है। जिस तरह से वर्किंग डे में भी दर्शक थियेटर्स का रुख कर रहे हैं, उसे देखकर यह साफ है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में यह लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया जाएगा।
फिल्म धमाल-4 न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तहलका मचा रही है। दुनिया भर के बाजारों को मिलाकर फिल्म अब तक कुल 115.44 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। विदेशी बाजारों से भी फिल्म को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है, जहां से लगभग 16 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई है।
हालांकि फिल्म समीक्षकों को इस बार की कहानी में कुछ कमियां नजर आईं, लेकिन आम जनता ने मनोरंजन को प्राथमिकता दी और सिनेमाघरों में हंसी के ठहाके लगाने पहुंच गई। अजय देवगन की फिल्म थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद जल्द ही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दस्तक देगी।