KSBKBT Twist: मिहिर की दुनिया होगी तहस-नहस, तुलसी की जिंदगी में आएगा सबसे बड़ा तूफान
KSBKBT Spoilers: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आने वाले एपिसोड में मिहिर का बिजनेस डूबेगा और वह गंभीर एक्सीडेंट का शिकार होगा। तुलसी पर परिवार की जिम्मेदारी आएगी और वह मजबूती से खड़ी होगी।
- Written By: सोनाली झा
क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्पॉइलर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी अपने दर्शकों को लगातार चौंकाने वाले ट्विस्ट और ड्रामे के साथ स्क्रीन पर बना हुआ है। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की जोड़ी शो की जान बनी हुई है और आने वाले एपिसोड में कहानी और भी तेज मोड़ लेने वाली है। पिछले एपिसोड में हमने देखा कि तुलसी, अपने तलाक के केस हारने के बाद गहरे तनाव में चली गई थी।
आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि मिहिर का बिजनेस डूबने वाला है। इसे बचाने के लिए मिहिर को अपने बिजनेस को बेचने की नौबत आएगी। इस मुश्किल समय में मिहिर का भरोसा तुलसी पर होगा। वह दावा करेगा कि तुलसी ही उसे और उसके बिजनेस को बचा सकती है। तुलसी के पास कोई न कोई योजना होगी, इस बात पर मिहिर भरोसा जताएगा।
मिहिर की बात से खराब होगा नॉयना का दिमाग
मिहिर की इस बात से नॉयना का दिमाग खराब होने वाला है। नॉयना अब समझ जाएगी कि शांति निकेतन में उसकी जगह अब नहीं बची है और वह मिहिर से दूरी बनाने की कोशिश करेगी। इसी बीच, गौतम भी मिहिर की मुश्किल के समय गायब हो जाएगा। रणविजय, अपनी बेटी के नाम पर परी को परेशान करने का प्लान बनाएगा और उसे अपनी बेटी से मिलने नहीं देगा।
सम्बंधित ख़बरें
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
मिहिर का होगा गंभीर एक्सीडेंट
सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब मिहिर का एक्सीडेंट हो जाएगा। खबर है कि इस एक्सीडेंट में मिहिर गंभीर रूप से घायल होगा, जिससे तुलसी को गहरा सदमा लगेगा। इस हादसे के बाद दावा किया जा रहा है कि तुलसी जल्द ही विधवा हो सकती है। मिहिर की मौत के बाद तुलसी पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ जाएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार तुलसी परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार होगी या नहीं।
अपने परिवार के लिए मजबूती से खड़ी होगी तुलसी
शो में दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे तुलसी अपने परिवार के लिए मजबूती से खड़ी होगी और मुश्किलों का सामना करेगी। इस तरह, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अपने दर्शकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा ड्रामा पेश करने वाला है। मिहिर की मुश्किलें, नॉयना की हरकतें और तुलसी की मजबूती दर्शकों को स्क्रीन से चिपकाए रखेंगी।
