

Krystle D'Souza Dating Dubai Businessman: छोटे पर्दे की जानी-मानी और पॉपुलर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। 36 साल की हो चुकीं एक्ट्रेस ने भले ही अभी तक शादी न रचाई हो, लेकिन वे भविष्य में मां बनने की योजना को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने एग्स फ्रीजिंग जैसे अहम मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से शेयर की है।
क्रिस्टल का मानना है कि आज के दौर में हर महिला को अपने भविष्य और परिवार नियोजन को लेकर सही समय पर फैसले लेने की आजादी होनी चाहिए। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है, जहां फैंस उनके इस खुली सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में क्रिस्टल ने कहा कि एग्स फ्रीज कराना एक बिल्कुल सही और व्यावहारिक कदम है। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला देर से बच्चा चाहती है और अपने करियर या लाइफस्टाइल को प्राथमिकता दे रही है, तो एग्स फ्रीजिंग का ऑपशन सबसे सेफ रास्ता है।
उन्होंने आगे कहा कि सही उम्र में एग्स फ्रीज करा लेने से एग्स की क्वालिटी अच्छी बनी रहती है। क्रिस्टल ने खुद भी भविष्य में इस प्रक्रिया को अपनाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर कोई नेचुरल तरीके से मां नहीं बन पाता है या बच्चा नहीं चाहता, तो गोद लेना यानी एडॉप्शन भी एक खूबसूरत ऑपशन है।
क्रिस्टल डिसूजा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है।खबरों के अनुसार वे दुबई के एक बड़े बिजनेसमैन और 'देसी ब्लिंग' फेम एपी को डेट कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जिनमें उनकी बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। हालांकि, क्रिस्टल या एपी में से किसी ने भी अभी तक अपने इस रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है।
क्रिस्टल डिसूजा ने अपने करियर में कई सुपर-डुपर हिट टीवी शो में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। निया शर्मा के साथ 'एक हजारों में मेरी बहना है' जैसे पॉपुलर शो से उन्होंने घर-घर में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई थी।
छोटे पर्दे पर अपार सफलता हासिल करने के बाद क्रिस्टल डिसूजा ने फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। अपने शानदार स्टाइल और दमदार एक्टिंग के दम पर वे हमेशा अपने फैंस के दिलों पर राज करती आई हैं।