कौन हैं सिकंदर सिंह? जिन पर आया 'नागिन' फेम निया शर्मा का दिल, वेकेशन फोटोज हुईं वायरल

Nia Sharma Boyfriend: टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा ने मालदीव वैकेशन से कुछ बेहद खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद बिजनेसमैन सिकंदर सिंह के साथ उनकी नजदीकियों और डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Nia Sharma Sikander Singh Relationship
निया शर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Nia Sharma 7
छोटे पर्दे की बेहद बोल्ड और निडर एक्ट्रेस में शुमार निया शर्मा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में निया ने अपने मालदीव वैकेशन की कुछ बेहद खूबसूरत और खुशनुमा तस्वीरें शेयर की हैं।
Nia Sharma 5
निया शर्मा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में जिस शख्स ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा, वह हैं सिकंदर सिंह। दोनों तस्वीरों में बेहद सहज, एक-दूसरे के करीब और खुश नजर आ रहे हैं।
Nia Sharma 6
खबरों के मुताबिक, सिकंदर सिंह का बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से गहरा जुड़ाव है। वे पर्दे के पीछे एक बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हैं।
Nia Sharma 3
इस साल की शुरुआत में सिकंदर सिंह डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर और प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी से जुड़ी एक पोस्ट भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
Nia Sharma 2
निया शर्मा या सिकंदर सिंह दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है। इससे पहले भी निया का नाम कई एक्टर्स के साथ जोड़ा जाता रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com