कृतिका कामरा-गौरव कपूर का शाही वेडिंग रिसेप्शन, सचिन तेंदुलकर से लेकर फरहान अख्तर तक सितारों ने बढ़ाई रौनक
Kritika Kamra And Gaurav Kapur के वेडिंग रिसेप्शन में फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे, वहीं युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ नजर आए।
- Written By: सोनाली झा
कृतिका कामरा और गौरव कपूर का वेडिंग रिसेप्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding Reception: मुंबई में गुरुवार रात अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर के वेडिंग रिसेप्शन का भव्य आयोजन किया गया। इस खास मौके पर फिल्म और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने पहुंचीं। शानदार सजावट, ग्लैमरस आउटफिट और सितारों की मौजूदगी ने इस समारोह को और भी यादगार बना दिया। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
रिसेप्शन पार्टी में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ पहुंचे। दोनों ने अपने स्टाइलिश आउटफिट से सभी का ध्यान खींचा। सचिन जहां ब्लैक सूट में नजर आए, वहीं अंजलि ने नेवी ब्लू रंग का खूबसूरत आउटफिट पहना था। दोनों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और कैमरों के सामने पोज भी दिए।
युवराज सिंह और हेजल कीच की शानदार एंट्री
इस रिसेप्शन में क्रिकेटर युवराज सिंह भी अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ पहुंचे। युवराज फॉर्मल ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे, जबकि हेजल ब्राउन रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं। दोनों ने अपनी मौजूदगी से समारोह की रौनक बढ़ा दी। बॉलीवुड अभिनेता और फिल्ममेकर फरहान अख्तर भी अपनी पत्नी शिवानी दांडेकर के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए। फरहान ऑल ब्लैक सूट में काफी स्टाइलिश दिखे, वहीं शिवानी ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन में बेहद ग्लैमरस नजर आईं। दोनों ने साथ में पोज देकर फोटोग्राफर्स का ध्यान खींचा।
सम्बंधित ख़बरें
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
Sunny Deol Emotional: पिता धर्मेंद्र की तारीफ सुनकर रो पड़े सनी देओल, राजकुमार संतोषी ने सुनाया भावुक किस्सा
‘मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं’, बेटी पलक से दूरी पर छलका राजा चौधरी का दर्द, श्वेता तिवारी का भी किया जिक्र
कई सेलेब्स ने दिखाया अपना स्टाइल
रिसेप्शन में अभिनेता अरुणोदय सिंह ऑल ब्लैक थ्री-पीस सूट में पहुंचे। टाई और फॉर्मल लेदर शूज के साथ उनका लुक बेहद शानदार लग रहा था। वहीं अभिनेत्री पूजा गौर पर्पल वी-नेक मैक्सी गाउन में नजर आईं, जिसका थाई-हाई स्लिट उनके ग्लैमरस अंदाज को और निखार रहा था। इसके अलावा अभिनेत्री अन्या सिंह ब्लैक मिडी बॉडीकॉन ड्रेस में काफी आकर्षक दिखीं। हाथ में छोटा हैंडबैग और पॉइंटेड हील्स ने उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया।
मलाइका अरोड़ा और सुनील गावस्कर भी पहुंचे
इस स्टार-स्टडेड शाम में कई अन्य मशहूर हस्तियां भी नजर आईं। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर भी नवविवाहित जोड़े को बधाई देने पहुंचे। कुल मिलाकर कृतिका कामरा और गौरव कपूर का वेडिंग रिसेप्शन एक शानदार और सितारों से सजी शाम साबित हुआ, जहां फिल्म और क्रिकेट जगत के कई नामी चेहरे एक ही मंच पर नजर आए और इस खास मौके को यादगार बना दिया।
