Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कृति-आयुष्मान और राजकुमार राव की ‘बरेली की बर्फी’ दोबारा होगी रिलीज, एक बार फिर सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

इन दिनों मानों फिल्मों के री-रिलीज का चलन हो गया है। इसी बीच अब कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव की 'बरेली की बर्फी' एक फिर थिएटर में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म फरवरी में दोबारा दस्तक देगी।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jan 14, 2025 | 10:40 AM

'बरेली की बर्फी' दोबारा होगी रिलीज (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: आजकल फिल्मों के री-रिलीज का चलन हो गया है। पिछले साल कई फिल्में दोबारा रिलीज की गई है। जिसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ‘ये जवानी है दीवानी’ थी। इसके बाद ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो न प्यार है’ को भी एक बार फिर थिएटर में उतारा जा रहा है। इन सबके बीच अब कृति-आयुष्मान और राजकुमार राव की फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ भी दोबारा बड़े पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है।

दरअसल, निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा कि “इस वैलेंटाइन पर प्यार और दोस्ती का जश्न मनाएं और हमारी बर्फी के साथ अपने जीवन में मिठास भरें! #बरेली की बर्फी 7 फरवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी।”

आपको बता दें, अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित ‘बरेली की बर्फी’ मूल रूप से 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें पंकज त्रिपाठी और सीमा पाहवा भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म के दोबारा रिलीज होने के अपडेट ने प्रशंसकों को बेहद उत्साहित कर दिया है। इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “वाव… सिनेमाघरों में जाने का इंतजार नहीं कर सकता।” एक अन्य ने लिखा, “सबसे अच्छी फिल्मों में से एक।”

सम्बंधित ख़बरें

Kriti Sanon Cocktail 2: तेरे इश्क में के बाद कृति सेनन का यू-टर्न, कॉकटेल 2 में दिखेगा कूल और ग्लैमरस अंदाज

कियारा आडवाणी, कृति सेनन से शहनाज गिल तक, स्टाइलिश लुक्स ने इवेंट में बटोरी सुर्खियां

‘रफ्तार’ से राजकुमार राव की धमाकेदार वापसी, कीर्ति सुरेश संग दिखेगी जबरदस्त केमिस्ट्री, इस दिन होगी रिलीज

मां की 10वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए राजकुमार राव, बोले- ‘आपकी कमी हर दिन महसूस होती है’

अश्विनी अय्यर ने शेयर की तस्वीरें
अश्विनी अय्यर तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के निर्माण से जुड़ी कई पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। आभार व्यक्त करते हुए अश्विनी अय्यर तिवारी ने लिखा, कि “7 साल #बरेली की बर्फी। प्यार के लिए आभार। और विशेष रूप से आपके लिए अम्मा, सिनेमा प्रेमी। मैंने बरेली की बर्फी तब बनाई थी जब बच्चे 5 साल के थे। लेकिन मुझ पर आपके अविश्वसनीय आत्मविश्वास के साथ और यह बताते हुए कि अपने सपने का पीछा करने के लिए दोषी महसूस करने का कोई कारण नहीं है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

“मैं वहां हूं” आपके शब्दों ने मुझे अपने अज्ञात मार्ग का अनुसरण करने के लिए पंख दिए और यही कारण है कि मैं फिल्में बनाने लगी। अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो बहुत सारे किस्से हैं जिनका मैं हमेशा आनंद उठाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि मैं कहानियां बताना जारी रखूंगी और आपको गर्व महसूस कराऊंगी।”
‘बरेली की बर्फी’, बिट्टी (कृति) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक आजाद ख्याल युवा लड़की है, जो अपनी शर्तों पर जीवन जीती है और शादी करने के दबाव से इनकार करती है।  फिल्म के गाने जैसे “स्वीटी तेरा ड्रामा” और “नज़्म नज़्म” तुरंत हिट हो गए, जिन्होंने फिल्म की जीवंत और चंचल भावना को पूरी तरह से पकड़ लिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Kriti sanon ayushmann khurrana rajkummar rao flim bareilly ki barfi to be re released in february

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2025 | 05:00 PM

Topics:  

  • Ayushmann Khurrana
  • Kriti Sanon
  • Rajkummar Rao

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.