

Konkona Sen Sharma Health Update: एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने अपनी तबीयत को लेकर फैंस को अपडेट दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके बाद उनके फैंस चिंता में पड़ गए। कोंकणा ने बताया कि उन्हें डेंगू हो गया था और इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि, अब उन्होंने अपनी तबीयत पहले से बेहतर बताई है।
कोंकणा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लोगों को डेंगू से सावधान रहने की सलाह भी दी। एक्ट्रेस ने लिखा कि दोस्तों, डेंगू से सावधान रहें। अस्पताल में थी, लेकिन अब बेहतर हूं। कोंकणा की पोस्ट के सामने आने के बाद उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बीमारी से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उनके मैसेज से साफ है कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है।
हाल ही में कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पाराशर की एक सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में रही थी। अमोल के 40वें जन्मदिन के मौके पर दोनों ने एक मजेदार इंस्टाग्राम रील शेयर की थी। वीडियो में दोनों के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिली। रील के बैकग्राउंड में इमेल एंजेल का गाना बैड टाइम्स सुनाई दे रहा था। वीडियो पर लिखा था कि जब उसका जन्मदिन हो और वो कुछ भी नहीं करना चाहता। इस पोस्ट पर कुशा कपिला, श्रेया धनवंतरी, अमृता सुभाष, अक्षय ओबेरॉय, गुलशन देवैया, डॉली सिंह, आयुष शर्मा और तिलोत्तमा शोम समेत कई सेलेब्स ने अमोल को जन्मदिन की बधाई दी।
अमोल की बर्थडे रील पर स्टैंड-अप कॉमेडियन अदिति मित्तल ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा कि मदर + डैडी हार्ड लॉन्च की वजह से मैं अपने इंटरनेट बिल भरती हूं। इसके बाद कोंकणा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अमोल को खास अंदाज में बर्थडे विश किया और उनके लाइव शो 'बेशरम आदमी' का जिक्र करते हुए लिखा कि हैप्पी बर्थडे बेशरम।
कोंकणा और अमोल की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर फैंस के बीच चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कोंकणा सेन शर्मा हाल ही में ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आई थीं। एक्टिंग के अलावा वह फिल्म निर्देशन में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। फिलहाल फैंस उनकी सेहत में जल्द पूरी तरह सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।