-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Know Why Jacqueline Fernandez Withdrew The Petition For Permission To Travel Abroad From The Court
जानें क्यों जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट से विदेश यात्रा की अनुमति के याचिका को ली वापस
- Written By: संदीप पांडे

Photo- Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री (Actress) जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandes) ने अपने खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (Look Out Circular) को निलंबित करने और विदेश यात्रा की अनुमति देने के लिए दिल्ली की एक अदालत में दायर अपनी अर्जी बुधवार को वापस ले ली। कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की संलिप्तता वाले 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ जांच की जा रही है। अभिनेत्री ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत से यह कहते हुए अपनी अर्जी वापस ले ली कि संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में होने वाले आईफा सप्ताहांत और पुरस्कार समारोह की तारीखें पहले 17 से 22 मई तक के लिए थीं।
जिसे अब जून तक के लिये स्थगित कर दिया गया है। नेपाल और फ्रांस की यात्रा के संबंध में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत को बताया कि नेपाल के लिए, कार्यक्रम में शामिल होने का उनका पास रद्द कर दिया गया है और जहां तक फ्रांस की यात्रा की बात है, उन्होंने संतोषजनक दस्तावेज नहीं सौंपे हैं। जैकलीन फर्नांडिस एक श्रीलंकाई नागरिक हैं और 2009 से भारत में रह रही हैं। ईडी ने उन्हें विदेश यात्रा करने से रोक दिया था और कहा कि उन्हें धनशोधन मामले में चल रही जांच में शामिल होना पड़ सकता है। अभिनेत्री से ईडी ने चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ जांच के सिलसिले में कई बार पूछताछ की है।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
सड़कों पर सन्नाटा, शराब पर पाबंदी… G-7 खत्म होते ही फ्रांस में मचा हड़कंप, आखिर क्यों उठाने पड़े ये कदम?
Father’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
सोशल मीडिया पर की गई गलती पड़ सकती है भारी, Preity Zinta केस से समझिए पूरा मामला
ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था और चंद्रशेखर, उनकी पत्नी तथा छह अन्य को इसमें नामजद किया था। यह आरोप है कि चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को कई महंगे तोहफे दिये थे, जिनमें कुछ बिल्लियां और एक घोड़ा भी शामिल है। चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसी कुछ हाईप्रोफाइल व्यक्तियों सहित कई लोगों से ठगी करने का आरोप है। इस मामले में ईडी ने बॉलीवुड की एक और अभिनेत्री नोरा फतेही से भी पूछताछ की है। (एजेंसी)
Know why jacqueline fernandez withdrew the petition for permission to travel abroad from the court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PM‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
Jun 21, 2026 | 11:10 PMमुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
Jun 21, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM













