Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनम वांगचुक के समर्थन में सामने आयी आमिर खान की एक्स वाइफ, सरकार की चुप्पी पर साधा निशाना

Kiran Rao News: किरण राव सोनम वांगचुक के समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकार से प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू करने और छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने की अपील की।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 17, 2026 | 12:11 PM

किरण राव और सोनम वांगचुक (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Kiran Rao Supports Sonam Wangchuk: देश में जारी सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन को लेकर सेलिब्रिटीज लगातार अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं। आज सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 20वां दिन है।

अब तक सोनम के इस आंदोलन को विशाल डडलानी, ओमी वैद्य, सोनाक्षी सिन्हा और कई कलाकारों का सपोर्ट मिल चुका है। सोनम की इस मुहिम को सपोर्ट करने के लिए सभी अपनी डिपी हटाकर आई सपोर्ट सोनम की डिपी लगा रहे हैं। सोनम के समर्थन के लिए अब आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव भी सामने आ चुकी है। उन्होंने खुलेआम सरकार की आलोचना करना शुरू कर दिया है।

किरण राव ने चेंज की डिपी

सोनम वांगचुक के इस आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए आई सपोर्ट सोनम की डिपी लगाकर सरकार के खिलाफ विरोध जाहिर किया जा रहा है। ऐसे में किरण राव ने भी अपनी इंस्टाग्राम डिपी को चेंज कर दिया है। उन्होंने भी सोनम की आई सपोर्ट सोनम की फोटो की डिपी रखी है।

सम्बंधित ख़बरें

‘दोषी साबित हुआ तो जान दे दूंगा’, पोर्नोग्राफी केस पर पहली बार खुलकर बोले राज कुंद्रा

सोनम वांगचुक के मंच पर जुटने लगा विपक्ष! AAP-सपा के बाद कांग्रेस भी कूदी, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पर की मुलाकात

Raghav Juyal: अब भी चाहिए गोविंदा की कॉमेडी का तड़का, भाई तेरा स्टार में राघव लगाएंगे हंसी का लाफ्टरडोज

अक्षय कुमार की वजह से छोड़ी फिल्म ‘ओएमजी 2’, परेश रावल का छलका दर्द, नहीं मिला क्रेडिट

 

सोनम के लिए लिखी पोस्ट

डिपी चेंज करने के अलावा किरण राव ने सोनम के सपोर्ट में एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत दिपके, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और इस देश के सभी नागरिक, जो हमारे स्टूडेंट्स के अधिकारों के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं, के साथ खड़ी हूं। सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और बाकी सभी को मेरा सलाम। इन्होंने इंसाफ पक्का करने के लिए भूख हड़ताल की। हमारा देश आपका एहसानमंद है कि आपने हमें हमारी बेरुखी से बाहर निकाला और हमें याद दिलाया कि हर आवाज मायने रखती है।’

केंद्र सरकार को घेरा

किरण ने आगे लिखा कि यह देखना बहुत दुख की बात है कि 19 दिन बाद भी इस भूख हड़ताल पर पूरी तरह से चुप्पी है। सत्ता में बैठे लोग लोगों की बात कैसे सुनेंगे?… यह चौंकाने वाला और अमानवीय है। मैं सरकार से गुज़ारिश करती हूँ कि वह प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे, छात्रों का दर्द समझे और इस रुकावट को खत्म करे। हम लोगों को अपनी बात कहने का अधिकार है।

ये भी पढ़ें :- Raghav Juyal: अब भी चाहिए गोविंदा की कॉमेडी का तड़का, भाई तेरा स्टार में राघव लगाएंगे हंसी का लाफ्टरडोज

पहले भी कर चुकी है सरकार का विरोध

ये पहली बार नहीं है जब किरण राव सरकार के विरोध में सामने आयी है। इससे पहले भी साल 2015 में उनके तत्कालीन पति आमिर खान ने एक सार्वजनिक सभा में ये कहा था कि किरण राव को देश के माहौल को लेकर असुरक्षा महसूस हुई थी और उन्होंने भारत छोड़ने तक का सुझाव दिया था। जिसको लेकर पूरे देश में जमकर बहस हुई थी।

Kiran rao extends support to sonam wangchuk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 11:58 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Kiran Rao
  • Sonam Wangchuk

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.