Raghav Juyal: अब भी चाहिए गोविंदा की कॉमेडी का तड़का, भाई तेरा स्टार में राघव लगाएंगे हंसी का लाफ्टरडोज

Raghav Juyal On Govinda: भाई तेरा स्टार से राघव जुआल अपनी कॉमेडी जॉनर की फिल्म को लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान राघव जुआल ने गोविंदा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Raghav Juyal On Govinda Comedy Films
राघव जुयाल और गोविंदा (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Raghav Juyal On Govinda Comedy Films: डांसिंग से एक्टिंग में कदम रख चुके राघव जुयाल यंगस्टर्स के फेवरेट बन चुके हैं। अब राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म भाई तेरा स्टार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ये फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं।

राघव अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन को लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां कर रहे हैं। प्रमोशन के बीच राघव ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। राघव की इस बात का दर्शकों पर काफी गहरा असर हो सकता है।

गोविंदा की कॉमेडी स्टाइल

राघव जुयाल ने हाल ही में कहा है कि वर्तमान समय में लोग वैसे ही काफी ज्यादा टेंशन और स्ट्रेस से गुजर रहे हैं, ऐसे में उन्हें हंसने की ज्यादा जरूरत हैं। दर्शकों को हंसाने के लिए गोविंदा स्टाइल कॉमेडी फिल्में बड़े पर्दे पर आना चाहिए। राघव ने बताया कि वो अपनी पहली फिल्मों में काफी इंटेंस रोल कर चुके हैं, ऐसे में उन्होंने भाई तेरा स्टार को इसीलिए चुना क्योंकि इसमें उन्हें अपना सबसे पसंदीदा काम करने मिलेगा, जो है दर्शकों को हंसाना। राघव कहते है कि उनके अंदर से कॉमेडी नेचुरली निकलती है।

गोविंदा की फिल्मों को लेकर राघव ने क्या कहा

राघव ने फिल्मों में कॉमेडी की कमी होने की बात को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा पहले गोविंदा सर की फिल्में और हेरा फेरी जैसी कॉमेडी फिल्में दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती थी, लेकिन अब सिनेमाघरों में हंसी के ठहाके कम सुनने के लिए मिलते हैं। उनका ऐसा मानना है कि नई जनरेशन के लिए गोविंदा स्टाइल कॉमेडी और हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्मों की वापसी होना बहुत ज्यादा जरूरी है।

राघव ने साथ में ये भी कहा कि आज की दौड़ भाग वाली जिंदगी में पहले ही इंसान के सिर पर काम और जिम्मेदारियों का काफी ज्यादा बोझ हैं। इसके चलते लोग अक्सर टेंशन में ही रहते हैं। ऐसे में बड़े पर्दे पर हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्मों की वापसी होना चाहिए।

भाई तेरा स्टार कब होगी रिलीज

राघव जुयाल की कॉमेडी फिल्म भाई तेरा स्टार 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में राघव के साथ संजय कपूर, चंदन रॉय सानयाल, निहारिका, निक्की अनेजा वालिया जैसे कई कलाकारों को देखने मिल सकता हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com