कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की रेट्रो लुक ने मचाई धूम, एविएटर चश्मे से स्लीव ड्रेस तक दिखा 80s का अंदाज

Kiara Advani Sidharth Malhotra 80s Retro Photo: कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ AI से बनी 80s रेट्रो तस्वीर शेयर की है। पिंक ड्रेस और डबल डेनिम में दोनों का अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।
Kiara Advani Sidharth Malhotra 80s Retro Photo
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Retro Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी एक AI से बनाई गई रेट्रो तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों का अंदाज पुराने दौर के बॉलीवुड स्टार्स जैसा नजर आ रहा है। तस्वीर सामने आते ही फैंस ने इस जोड़ी की जमकर तारीफ की और कुछ यूजर्स को अक्षय कुमार और रवीना टंडन की याद आ गई।

कियारा आडवाणी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक AI-जनरेटेड तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों 80s के फैशन और स्टाइल में नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ ने क्लासिक डबल-डेनिम लुक कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने डार्क एविएटर सनग्लासेस लगाए हैं, जो उनके लुक को पूरी तरह रेट्रो टच दे रहे हैं। वहीं, कियारा चमकीली गुलाबी ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी ड्रेस में पफ स्लीव्स हैं और उन्होंने बड़े हूप ईयररिंग्स के साथ चूड़ियां पहनी हैं।

पोस्ट के साथ लगाया समझो ना गाना

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का पूरा लुक पुराने जमाने की बॉलीवुड फिल्मों की याद दिलाता है। कियारा ने इस तस्वीर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म 'द वन' का रोमांटिक गाना 'समझो ना' भी लगाया है। तस्वीर और गाने का कॉम्बिनेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

फैंस को आई अक्षय कुमार-रवीना टंडन की याद

कियारा और सिद्धार्थ की रेट्रो तस्वीर देखकर एक यूजर ने लिखा, 'क्या कमाल की जोड़ी है।' वहीं दूसरे फैन ने इसे 'इनका रेट्रो एरा' बताया। एक यूजर ने तो दोनों की तुलना बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अक्षय कुमार और रवीना टंडन से कर दी। इस कमेंट ने लोगों का ध्यान खींच लिया।

Kiara Advani Sidharth Malhotra 80s Retro Photo
आशा भोसले की जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया 'आशा फॉरएवर' सॉन्ग, एआर रहमान ने बनाया गीत

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी इन दिनों यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आ रही हैं। फिल्म ने भारत में शानदार प्रदर्शन किया है और 14 दिनों में करीब 295 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 338 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म 'द वन' में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। यह एक लोक थ्रिलर और माइथोलॉजिकल फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगी। 'द वन' 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com