कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ी, विदेश जाकर सीखी मुय थाई, फिर ऐसे मॉडलिंग से फिल्मों तक पहुंचे अक्षय कुमार

Akshay Kumar Career: अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में स्टार बनने से पहले लंबा संघर्ष किया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़कर वह बैंकॉक पहुंचे, जहां करीब पांच साल मुय थाई सीखी और वेटर की नौकरी की।
Akshay Kumar Birthday
अक्षय कुमार(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akshay Kumar Birthday Special Story: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में हुआ था। अभिनेता आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका असली नाम राजीव भाटिया है। उनका बचपन दिल्ली और मुंबई में बीता। उन्होंने मुंबई के माटुंगा स्थित डॉन बॉस्को हाई स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद गुरु नानक खालसा कॉलेज में दाखिला लिया। लेकिन पढ़ाई में उनका मन ज्यादा नहीं लगा और उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

अक्षय को बचपन से ही मार्शल आर्ट्स और फिटनेस में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने महज 8 साल की उम्र से मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। कॉलेज छोड़ने के बाद अक्षय ने मार्शल आर्ट्स में करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने अपने पिता से बैंकॉक जाकर ट्रेनिंग लेने की इच्छा जताई। इसके बाद वह थाईलैंड पहुंचे और करीब पांच साल तक वहां रहकर मुय थाई यानी थाई बॉक्सिंग सीखी।

Akshay Kumar Career
अक्षय कुमार(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

कभी शेफ तो कभी जूलरी सेल्समैन बने

बैंकॉक में रहने के दौरान अपना खर्च निकालने के लिए अक्षय ने वेटर के तौर पर भी काम किया। बताया जाता है कि उस समय उन्हें करीब 1500 रुपये महीने की सैलरी मिलती थी। भारत लौटने के बाद भी अक्षय कुमार की जिंदगी में संघर्ष जारी रहा। उन्होंने कोलकाता की एक ट्रैवल एजेंसी में काम किया और ढाका के एक होटल में शेफ की नौकरी भी की। इसके अलावा दिल्ली में उन्होंने एक दुकान पर कुंदन जूलरी बेचने का काम भी किया। बाद में वह मुंबई में मार्शल आर्ट्स ट्रेनर बन गए।

Akshay Kumar Birthday
कॉफी, सनसेट और डेट नाइट, राहुल मोदी संग छुट्टियों पर रोमांटिक हुईं श्रद्धा कपूर

ऐसे मिला मॉडलिंग से फिल्मों तक का रास्ता

मुंबई में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देते समय उनके एक स्टूडेंट ने उन्हें मॉडलिंग में किस्मत आजमाने की सलाह दी। इसके बाद अक्षय ने फोटोग्राफर जयेश सेठ के साथ करीब 18 महीने तक बिना फीस लिए असिस्टेंट के तौर पर काम किया और अपना पहला पोर्टफोलियो तैयार कराया। यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया और मॉडलिंग के रास्ते वह फिल्मों तक पहुंचे। आज अक्षय कुमार 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और बॉलीवुड फिल्मों के सबसे सफल अभिनेताओं में उनकी गिनती होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com