-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Khushi Mukherjee Boldness Look Viral Video On Social Media
खुशी मुखर्जी ने एक बार फिर पार की बोल्डनेस की सारी हदें, लोगों ने उड़ाया मजाक
- Written By: स्नेहा मौर्या
Khushi Mukherjee: खुशी मुखर्जी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ऐसे में एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं। जिसपर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

खुशी मुखर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Khushi Mukherjee Bold Outfit: जानी-मानी एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं और इस बार भी वजह उनका बोल्ड फैशन स्टेटमेंट हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।
इस वीडियो में खुशी ने ट्रांसपेरेंट और बैकलेस ड्रेस पहन रखी है, जिसमें वह कार से उतरती हैं और पैपराजी को पोज देती नजर आती हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
ड्रेसिंग सेंस को लेकर फिर से ट्रोल हुईं खुशी मुखर्जी
दरअसल, लोग खुशी मुखर्जी के ड्रेसिंग सेंस को लेकर चौंक भी गए और ट्रोल भी करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “पहले लगा कि उर्फी जावेद वापस आ गई है।” वहीं एक अन्य ने तंज कसते हुए कहा, “मेरा 300 रुपये का तौलिया इससे ज्यादा कवरेज देता है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म के डायलॉग ने जीता दिल
सुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी
अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
‘आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था’, कंगना रनौत के वायरल पोस्ट ने छेड़ी इमरजेंसी पर बहस
वीडियो में एक दिलचस्प मोमेंट तब सामने आया जब खुशी रेस्टोरेंट में एंट्री करती हैं। जैसे ही दरवाजा खुलता है, वहां खड़े कुछ लोग हंसने लगते हैं, जो सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों से बच नहीं पाया। हालांकि ट्रोलिंग के बीच खुशी मुखर्जी को सपोर्ट करने वाले भी नजर आए जिन्होंने कहा कि वह अपने अंदाज में जीती हैं और यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती है।
‘द सोसाइटी’ शो में नजर आने वाली हैं खुशी
बात करें खुशी के करियर की तो वो जल्दी ही ‘द सोसाइटी’ नाम के एक शो में नजर आने वाली हैं, जो जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है जिसमें खुशी का इमोशनल और अग्रेसिव अवतार देखने को मिला है। फैंस उनके इस नए रूप को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
खुशी मुखर्जी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘एंजल थुरई’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘श्रीगार’ और ‘हार्ट अटैक’ जैसी साउथ फिल्मों में भी काम किया। टीवी पर उन्हें सबसे ज्यादा पहचान एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 10’ से मिली थी, जिसके बाद उन्होंने ‘लव स्कूल’ में भी हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें- ‘सैयारा’ की OTT रिलीज में देरी, जानें कब और कहां होगी धमाकेदार एंट्री
आपको बता दें, अब खुशी मुखर्जी एक ऐसी शख्सियत बन चुकी हैं जो अपने फैशन चॉइसेज और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, उनको कई बार ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद वह बिना रुके सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं।
Khushi mukherjee boldness look viral video on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
Jun 25, 2026 | 06:12 PM‘पुलिस ने मुझे अपराधी बनाया…’, मुरैना में फायरिंग मामले में आया नया मोड़; आरोपी ने लगाए गंभीर आरोप
Jun 25, 2026 | 06:07 PMHaldi Upay: गुरुवार को करें हल्दी के ये 5 अचूक उपाय, धन संकट होगा छूमंतर और करियर छुएगा आसमान
Jun 25, 2026 | 06:03 PMSpice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
Jun 25, 2026 | 05:59 PMकहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
Jun 25, 2026 | 05:53 PMIND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
Jun 25, 2026 | 05:53 PMइर्विन अस्पताल में जलभराव पर सांसद बलवंत वानखेड़े नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 25, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














