खुशी कपूर ने हिप थ्रस्ट में उठाया 290 किलो वजन, फिटनेस में बनाया नया बेंचमार्क
Khushi Kapoor New Benchmark: खुशी कपूर ने फिटनेस में नया बेंचमार्क सेट करते हुए 290 किलो वजन के साथ हिप थ्रस्ट एक्सरसाइज की, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टोरीज पर शेयर किया है।
- Written By: सोनाली झा
खुशी कपूर ने हिप थ्रस्ट में उठाया 290 किलो वजन
Khushi Kapoor Fitness: बॉलीवुड में फिटनेस अब सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट बन चुका है। जहां आलिया भट्ट, करीना कपूर और शिल्पा शेट्टी जैसी अदाकाराएं अपनी फिटनेस से लोगों को प्रेरित करती रही हैं, वहीं अब खुशी कपूर ने भी इस दिशा में एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपने लाइफ से जुड़ी अपडेट इंस्टाग्राम पर शेयर करती है।
खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे जिम में 290 किलो वजन के साथ हिप थ्रस्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में खुशी को अपने पर्सनल ट्रेनर की निगरानी में यह कठिन एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 290 किलो, 2 रैप्स मैं शायद वैसी नहीं दिखती, लेकिन मैं खुश हूं। यह सिर्फ एक एक्सरसाइज नहीं, बल्कि उनके मजबूत इरादों और समर्पण का प्रतीक है।
खुशी कपूर की फिटनेस
हिप थ्रस्ट एक ऐसा व्यायाम है जो ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को मजबूत करने में मदद करता है। यह एक्सरसाइज एथलेटिक परफॉर्मेंस सुधारने, पोस्चर बेहतर करने और पीठ के निचले हिस्से को मजबूत बनाने के लिए बेहद प्रभावी मानी जाती है। हालांकि, इसे करना तभी सुरक्षित होता है जब यह किसी प्रोफेशनल ट्रेनर की देखरेख में किया जाए, क्योंकि भारी वजन के कारण पीठ या घुटनों में चोट लगने की आशंका बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
ये भी पढ़ें- सैयारा फेम राजेश कुमार का छलका दर्द, बोले- 2 करोड़ के कर्ज में था, बच्चों के…
खुशी कपूर का बॉलीवुड डेब्यू
खुशी कपूर, जो कभी सिर्फ जान्हवी कपूर की छोटी बहन के रूप में पहचानी जाती थीं, अब खुद अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘The Archies’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और हाल ही में ‘लवयापा’ और नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘नादानियां’ में भी नजर आईं। हालांकि ‘लवयापा’ बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन खुशी का आत्मविश्वास और मेहनत कम नहीं हुआ। उन्होंने फिटनेस को अपनी पहचान का अहम हिस्सा बना लिया है, और अब वह उन यंग एक्ट्रेसेज़ की लिस्ट में शामिल हो गई हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस में भी उदाहरण बन रही हैं।
