दीदी सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में झगड़ते दिखे खुशी कपूर और रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड वेदांग रैना! वायरल हुआ Inside Video

हाल ही में सोनम कपूर के 40वें जन्मदिन की पार्टी से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें खुशी कपूर और वेदांग रैना को किसी बात पर बहस करते हुए देखा जा सकता है और अब इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
Khushi Kapoor Vedang Raina Fight
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस खुशी कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनका नाम पिछले कुछ समय से अपने को-एक्टर वेदांग रैना के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की कैमिस्ट्री और साथ में नजर आना फैंस के बीच नए कयासों को जन्म दे रहा है। हाल ही में सोनम कपूर के 40वें जन्मदिन की पार्टी से एक वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

दरअसल, बीते दिन अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में हुई इस शानदार बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, करण जौहर, मसाबा गुप्ता जैसे बड़े नाम शामिल रहे। पार्टी में खुशी कपूर और वेदांग रैना भी एक साथ नजर आए, और उनकी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में बहस करते दिखे खुशी और वेदांग  वीडियो में दोनों को किसी बात पर बहस करते देखा जा सकता है। वेदांग, खुशी को अपना फोन दिखाते हुए कुछ समझा रहे हैं। इसके बाद जैसे ही खुशी वहां से जाने लगती हैं, वेदांग उनका हाथ पकड़ते हैं और दोबारा बात करने की कोशिश करते हैं। इस पल को लेकर फैंस अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि शायद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई है, तो कुछ लोग इसे सिर्फ एक फ्रेंडली मोमेंट मान रहे हैं।

खुशी और वेदांग दोनों ही इस पार्टी में ब्लैक आउटफिट में नजर आए। दोनों की जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा। द आर्चीज फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही दोनों की दोस्ती गहरी हो गई थी और तभी से इनकी डेटिंग की खबरें भी चर्चा में बनी रहती हैं।

आलिया भट्ट की फिल्म में नजर आए थे एक्टर

वर्कफ्रंट की बात करें तो वेदांग रैना को हाल ही में आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जिगरा’ में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय की काफी सराहना हुई। वहीं खुशी कपूर जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकती हैं।

खास बात ये है कि भले ही दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी हो, लेकिन सोनम कपूर की पार्टी में उनके बीच की नजदीकियां फिर से सुर्खियों में हैं और फैंस को इंतजार है कि क्या ये दोस्ती किसी रिश्ते में बदलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com