Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kesari Chapter 2 vs Sky Force: खुद से ही हार गए अक्षय कुमार! स्काई फोर्स जितना भी नहीं कमा पाई केसरी 2

Kesari Chapter 2 Day 2 Collection: 'केसरी चैप्टर 2' अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्म है, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इसी साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'स्काई फोर्स' जितना भी कारोबार दो दिन में नहीं कर पाई है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Apr 20, 2025 | 08:17 AM

केसरी चैप्टर 2 vs स्काई फोर्स, खुद से ही हार गए अक्षय कुमार!

Follow Us
Close
Follow Us:

Kesari Chapter 2 Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ सिनेमा घरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 9.5 करोड़ दर्ज हुई। पहले दिन के मुकाबला फिल्म ने दूसरे दिन बेहतर कमाई की। अंदाजा ये लगाया जा रहा है कि तीसरे दिन यानी रविवार को यह फिल्म 15 करोड़ के आसपास कारोबार कर सकती है, जो फिल्म की सेहत के हिसाब से अच्छी खबर है। फिल्म अब तक 17.25 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। अगर रविवार को 15 करोड़ के आसपास कारोबार होता है तो यह फिल्म तीन दिन में 30 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। उम्मीद यह भी है कि यह फिल्म जल्द ही अपने बजट को भी वसूल कर लेगी। मतलब यह फिल्म अक्षय कुमार की औसत फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 की तुलना इस समय स्काई फोर्स से की जा रही है। साल 2025 में अक्षय कुमार की पहली फिल्म स्काई फोर्स जनवरी में रिलीज हुई थी, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन भी किया था। अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 के शुरुआती 2 दिन का कारोबार स्काई फोर्स के मुकाबले कम रहा है। स्काई फोर्स ने दो दिन में 34.25 करोड़ का कारोबार किया था। केसरी 2 को लेकर अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि आने वाले वक्त में इसका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें- ‘चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो’ गाने के लिए शकील बदायूंनी को पड़ी थी डांट

केसरी चैप्टर 2 फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने शंकरन नायर का किरदार निभाया है। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाने वाले शंकरन नायर की कहानी को फिल्म केसरी 2 में बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी नजर आ रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में अमित सियाल ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में विक्की कौशल ने नैरेशन किया है, जो काफी दमदार है और उसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Kesari chapter 2 vs sky force know how much kesari chapter 2 day 2 box office collection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2025 | 08:13 AM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Sky Force

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.