Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केसरी चैप्टर 2 की OTT पर दस्तक, घर बैठे यहां देख सकेंगे अक्षय कुमार की फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 अब आप घर बैठे देख सकते हैं, फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके डिजिटल राइट्स खरीदे थे और यह आप कहां देख पाएंगे।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 13, 2025 | 04:45 PM

जियो हॉटस्टार पर घर बैठे आप देख सकते हैं अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2, OTT पर हुई रिलीज

Follow Us
Close
Follow Us:

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी पर आधारित थी। फिल्म में अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर का किरदार निभाया। फिल्म काफी समय तक सुर्खियों में बनी रही। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी दमदार परफॉर्मेंस के साथ नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाई थी।

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 इसी साल 18 अप्रैल 2025 को देश और दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। जियो हॉटस्टार ने इसके डिजिटल राइट्स को खरीदा था। 13 जून 2025 को इसे जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर कर दिया गया है। अब इस बेहतरीन फिल्म का लुत्फ  आप घर बैठे उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद विमान हादसे के बाद भारती सिंह ने कहा कुछ ऐसा भड़क उठे लोग, यूजर्स ने लगा दी कॉमेडियन की क्लास

केसरी चैप्टर 2 से जुड़ी अहम जानकारी
केसरी चैप्टर 2 फिल्म अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो गई है। यह फिल्म 150 करोड़ में बन कर तैयार हुई थी। वहीं दुनिया भर में इस फिल्म ने सिर्फ 144 करोड़ का कारोबार किया, जिसकी वजह से फिल्म फ्लॉप फिल्म की कैटेगरी में शामिल हो गई है। खबर के मुताबिक फिल्म के डिजिटल राइट्स 105 करोड़ में बिके थे, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म ने अपनी लागत वसूल कर ली है।

केसरी चैप्टर 2 को रिव्यू अच्छा मिला था 
जियो हॉटस्टार पर आप इस फिल्म को निशुल्क देख सकते हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन चाहे जैसा भी रहा हो, लेकिन फिल्म के अधिकांश रिव्यू में कलाकारों के परफॉर्मेंस की तारीफ की गई थी, ऐसे में घर बैठे यह फिल्म देखना वक्त जाया करना नहीं कहलाएगा।

Kesari chapter 2 ott release akshay kumar film now available on jio hotstar you can see

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2025 | 04:44 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Jio Hotstar
  • New OTT Release

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.