Toxic Movie: यश की फिल्म के टिकट ने उड़ाए होश, 2250 रुपये तक पहुंची कीमत, कई शोज हाउसफुल

Yash Toxic Ticket Price: यश की ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। मुंबई में फिल्म की सबसे महंगी टिकट 2250 रुपये में बिकी, जबकि बेंगलुरु में भी प्रीमियम टिकट महंगी हैं।
Toxic Advance Booking Ticket Price
टॉक्सिक मूवी(सौ. एक्स)
Published on: 
Updated on: 

Toxic Advance Booking Ticket Price: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के रॉकिंग स्टार रॉकी भाई यानी सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है।

फिल्म की रिलीज से पहले ही इस फिल्म का क्रेज फैंस में दिनों दिन बढ़ते जा रहा है और आज से ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। जिसके चलते इस फिल्म के कई शोज अभी से हाउसफुल हो गए हैं। इसी बीच फिल्म की टिकट को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आ रही है। फिल्म की टिकट प्राइस सुनकर ही आपके होश उड़ने वाले हैं।

2250 रुपये तक पहुंची टिकट की कीमत

मुंबई और बेंगलुरु के कुछ प्रीमियम सिनेमाघरों में टॉक्सिक की टिकट काफी महंगी कीमत पर उपलब्ध है। मुंबई के बांद्रा स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव में फिल्म की सबसे महंगी टिकट 2250 रुपये की बताई जा रही है। इस कीमत में टैक्स भी शामिल है।

वहीं बेंगलुरु के फोरम रेक्स वॉक में प्रीमियम टिकट की कीमत करीब 2181 रुपये तक पहुंच गई है। इसके अलावा मुंबई और बेंगलुरु के कई प्रीमियम शो में टिकट की कीमत करीब 1500 रुपये बताई जा रही है।

बेंगलुरु में दिख रहा सबसे ज्यादा क्रेज

एडवांस बुकिंग के शुरुआती रुझानों में बेंगलुरु में फिल्म को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। कई शोज तेजी से भर रहे हैं और कुछ के हाउसफुल होने की स्थिति बन गई है। टिकटों की ऊंची कीमत के बावजूद फैंस का इन्हें खरीदना यश की जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाता है।

2022 के बाद बड़े पर्दे पर वापसी

सुपरस्टार यश आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई केजीएफ: चैप्टर 2 में नजर आए थे। फिल्म की बड़ी सफलता के बाद फैंस लंबे समय से उन्हें दोबारा बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब टॉक्सिक के जरिए उनकी वापसी होने जा रही है।

Toxic Advance Booking Ticket Price
Bhojpuri Bawaal में हुई पाखी हेगड़े की एंट्री, निरहुआ के प्रपोजल की बात ने उड़ाए आम्रपाली के होश

26 अगस्त को रिलीज होगी टॉक्सिक

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज पहले मार्च में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में परिस्थितियों के चलते इसे टाल दिया गया। इसके बाद जुलाई में रिलीज की चर्चा थी, लेकिन अब मेकर्स ने 26 अगस्त की तारीख तय की है।

रामायण में रावण बनेंगे यश

टॉक्सिक के अलावा यश निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रावण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। रामायण का पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने की उम्मीद है, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर आएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com