किशन लाल की कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन, खाते में थे 2500 रुपये, KBC में पहुंच गए 1 करोड़ के सवाल तक

KBC 18 Latest Episode: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में राजस्थान के टाइल मिस्त्री किशन लाल कुमावत ने अपनी मेहनत और ज्ञान से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने बिना लाइफलाइन के कई पड़ाव पार किए।
Kishan Lal Kumawat KBC 18 Latest Episode
किशन लाल और अमिताभ बच्चन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kishan Lal Kumawat KBC 18 Contestant: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ का नया एपिसोड इन दिनों चर्चा में है। शो में राजस्थान के रहने वाले किशन लाल कुमावत ने अपनी मेहनत, ज्ञान और संघर्ष से सभी का दिल जीत लिया। टाइल लगाने का काम करने वाले किशन ने बिना किसी लाइफलाइन के शुरुआती पड़ाव पार किया और अब वह 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच गए हैं। 31 अगस्त के एपिसोड में किशन लाल कुमावत हॉटसीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठे।

किशन लाल ने जिस आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए, उससे बिग बी भी प्रभावित नजर आए। किशन ने बिना लाइफलाइन के पहला पड़ाव आसानी से पार कर लिया। किशन राजस्थान के रहने वाले हैं और लोगों के घरों में टाइल लगाने का काम करते हैं। शो में उन्होंने बताया कि मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों को कई बार उस सम्मान का सामना नहीं करना पड़ता, जो पढ़े-लिखे लोगों को मिलता है।

संघर्ष की कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन

शो के प्रोमो में किशन अपने साथ होने वाले भेदभाव के बारे में बताते नजर आए। उन्होंने कहा कि जिन घरों में वे टाइल लगाने जाते हैं, वहां कई बार उन्हें खाना देने से मना कर दिया जाता है। पानी मांगने पर भी उन्हें अलग तरह से व्यवहार का सामना करना पड़ता है। कंस्ट्रक्शन साइट पर आर्किटेक्ट और इंजीनियर को चाय के लिए पूछा जाता है, लेकिन मजदूरों को नहीं। किशन की बात सुनकर अमिताभ बच्चन और वहां मौजूद दर्शक भावुक हो गए।

खाते में सिर्फ 2500 रुपये, फिर भी करोड़पति बनने का सपना

अमिताभ बच्चन ने जब किशन से पूछा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कितना पैसा देखा है, तो उन्होंने बताया कि इस समय उनके बैंक खाते में सिर्फ 2500 रुपये हैं। यह सुनकर बिग बी भी हैरान रह गए। इसके बाद किशन 1 करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंचते नजर आए। अमिताभ ने उनसे पूछा कि अगर वह 1 करोड़ रुपये जीतते हैं तो उसका क्या करेंगे। किशन ने जवाब दिया कि वह अपने घर में भी टाइलें लगाएंगे।

Kishan Lal Kumawat KBC 18 Latest Episode
Kangana Ranaut Reaction: हनुमान अंश की तारीफ करते नहीं थकीं कंगना रनौत, बोलीं- अपनी थेरेपी छोड़ो और फिल्म देखो

नींद चुराकर की KBC की तैयारी

किशन ने बताया कि वह दिनभर काम करने के बाद घर लौटते थे, खाना खाते थे और फिर पढ़ाई में जुट जाते थे। उन्होंने अपनी नींद तक कुर्बान करके KBC की तैयारी की। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या किशन लाल कुमावत 1 करोड़ रुपये जीतकर ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के करोड़पति बन पाएंगे या इस पड़ाव पर उनका सफर थम जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com