Kangana Ranaut Reaction: हनुमान अंश की तारीफ करते नहीं थकीं कंगना रनौत, बोलीं- अपनी थेरेपी छोड़ो और फिल्म देखो

Hanuman Ansh Review: कंगना रनौत ने फिल्म हनुमान अंश की जमकर तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि फिल्म में नीम करोली बाबा से जुड़े लोगों की सच्ची घटनाओं को खूबसूरती से दिखाया गया है।
Kangana Ranaut Review Hanuman Ansh
हनुमान अंश और कंगना रनौत(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kangana Ranaut Review Hanuman Ansh: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर फिल्मों और कलाकारों को लेकर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। अब उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की जमकर तारीफ की है। कंगना ने फिल्म को सिर्फ एक कहानी या मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि ‘सत्संग’ बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने फैंस से फिल्म देखने की अपील करते हुए एक खास बात भी कही।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘हनुमान अंश’ का रिव्यू शेयर किया। फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा कि यह कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक सत्संग है। कंगना के मुताबिक, फिल्म में नीम करोली बाबा से खुद जुड़े लोगों की सच्ची घटनाओं को बेहद खूबसूरती से छोटी-छोटी कहानियों के रूप में पेश किया गया है। कंगना ने अपनी पोस्ट में लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए लिखा कि अपनी थेरेपी छोड़ो और इसे देखने जाओ। उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर ध्यान खींचा है।

हनुमान अंश की कमाई

कंगना की यह तारीफ ऐसे समय में सामने आई है, जब ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने करीब 10 लाख रुपये का कारोबार किया था।

हालांकि, शुरुआत धीमी रहने के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसकी कमाई में धीरे-धीरे इजाफा देखने को मिला। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 26वें दिन भारत में करीब 8.50 करोड़ रुपये नेट कमाए। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 54.13 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 63.82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Kangana Ranaut Review Hanuman Ansh
90 करोड़ की फीस भी नहीं दिला पाई नंबर-1 पोजिशन, अजय देवगन से आगे निकला ये बॉलीवुड सुपरस्टार

फिल्म में नजर आ रहे हैं ये कलाकार

‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म को रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है। इसे सिनेपोलिस के जरिए देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com