Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भूल भुलैया 3 जैसी बड़ी हिट देने के बावजूद बॉलीवुड से मुझे नहीं मिलेगा सपोर्ट, छलका कार्तिक आर्यन का दर्द

कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भुलैया 3' की सफलता का का जश्न मना रहे हैं। कार्तिक को दुख है फिल्म बड़ी हिट होने के बावजूद उन्हें बॉलीवुड से सपोर्ट नहीं मिलने वाला है। अगली फिल्म के लिए उन्हें खुद हाथ पैर मारना होगा।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 10, 2024 | 06:29 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कार्तिक आर्यन फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसी साल दिवाली के मौके पर इस फिल्म ने सिंघम अगेन के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने कमाई के मामले में बड़े बजट की फिल्म सिंघम अगेन को पीछे छोड़ दिया था। 150 करोड़ में बनी कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया ने 450 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म के जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद कार्तिक आर्यन का कहना है कि उन्हें बॉलीवुड से सपोर्ट नहीं मिलने वाला है। कोई भी बड़ा फिल्म मेकर उनके लिए फिल्म लेकर नहीं आने वाला है। उन्हें खुद ही अपने अगली फिल्म के लिए हाथ पैर मारना होगा।

कार्तिक आर्यन ने जीक्यू से बात करते हुए बताया कि इंडस्ट्री में कई लोग अभी भी ऐसे हैं, जो कार्तिक आर्यन के ठोकर खाकर गिरने का इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने इस दौरान कहा कि मैं अकेला योद्धा हूं। यह घर जो आप देख रहे हैं मैं इसे अपने पैसे से खरीदा है। मैंने यहां तक पहुंचने के लिए पागलों की तरह मेहनत की है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी मेरा काम पूरा नहीं हुआ है। मैं इस सच को जानता हूं कि मुझे आगे की जर्नी इंडस्ट्री में बिना किसी सपोर्ट के तय करनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें- पर्दे के पीछे कैसी है प्रतीक गांधी के साथ दिव्येन्दु की दोस्त, ‘अग्नि’ में…

सम्बंधित ख़बरें

Salim Khan: सलमान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार

जेल में बंद राजपाल के लिए मसीहा बनी फिल्म इंडस्ट्री! सलमान से सोनू सूद तक; 12 दिग्गजों ने की करोड़ों की मदद

रेडडिट डिबेट में फंसे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, यूजर्स ने कार्तिक आर्यन से की तुलना

कार्तिक आर्यन ने आगे कहा कि मैं इस सच से सहमत हो गया हूं कि भूल भुलैया 3 जबरदस्त हिट होने के बावजूद कोई मेरे पीछे काम लेकर नहीं आने वाला है। मुझे अपनी अगली फिल्म के लिए और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्तिक आर्यन ने इस दौरान यह भी कहा कि बॉलीवुड में उन्हें बहुत सारे अच्छे लोग मिले हैं लेकिन एक बड़ा वर्ग है जो हमेशा उनके ठोकर खाकर गिरने का इंतजार कर रहा है।
कार्तिक ने कहा, मुझे उनसे जीतने की कोई इच्छा नहीं है। सिर्फ मैं अपने दर्शकों का दिल जीतना चाहता हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वही ऐसे लोग हैं जिन्होंने मुझे शुरू से अब तक सपोर्ट किया है। मुझे बस उनके वैलिडेशन की जरूरत है। कार्तिक आर्यन का यह बयान इस समय सुर्खियों में आ गया है। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया है। फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी रही हो या फिर चंदू चैंपियन या फिर भूल भुलैया 3 कार्तिक आर्यन को उनके फैंस का प्यार भरपूर मिल रहा है।

Kartik aaryan on bollywood support after big hit bhool bhulaiyaa 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2024 | 06:29 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Kartik Aaryan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.