संजय कपूर संपत्ति विवाद में कूदी करीना कपूर, प्रिया सचदेव की ननद का किया सपोर्ट

Kareena Kapoor: संजय कपूर संपत्ति विवाद में उनकी बहन मंधीरा कपूर ने प्रिया सचदेव पर गंभीर आरोप लगाए। करीना कपूर ने इस पोस्ट को लाइक कर प्रिया की ननद मंधीरा का समर्थन किया।
संजय कपूर संपत्ति विवाद में कूदी करीना कपूर, प्रिया सचदेव की ननद का किया सपोर्ट
संजय कपूर संपत्ति विवाद में करीना कपूर ने दिया बड़ा रिएक्शन! मंधीरा कपूर के सपोर्ट में लाइक किया पोस्ट
Published on
Updated on

Kareena Kapoor Support Mandira Kapur: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करोड़ों की संपत्ति को लेकर कपूर परिवार में चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में अब उनकी बहन मंधीरा कपूर स्मिथ ने एक पॉडकास्ट में संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने मंधीरा के इस बयान वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक करके इस कानूनी लड़ाई में अपनी राय जाहिर कर दी है, जिससे यह साफ़ हो गया है कि वह प्रिया की ननद मंधीरा का समर्थन कर रही हैं।

मंधीरा कपूर स्मिथ ने एक पॉडकास्ट 'इनकंट्रोवर्शियल' में संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर चल रही कानूनी लड़ाई पर अपना वर्जन सामने रखा। उन्होंने कहा कि उनके भाई से कई गलतियां हुईं, लेकिन यह चल रही कानूनी लड़ाई विरासत, वंश और उनके दो बच्चों के भविष्य से जुड़ी है।

प्रिया सचदेव पर मंधीरा का गुस्सा: 'उसे देखकर उल्टी आती है'

मंधीरा कपूर स्मिथ ने पॉडकास्ट क्लिप में प्रिया सचदेव पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रिया बातों को घुमा रही हैं और उनके परिवार की विरासत को गलत तरीके से पेश कर रही हैं। मंधीरा ने कहा, "अगर ये लोग सोचते हैं कि हम अपने ही खानदान को नहीं जानते, तो दोबारा सोचिए। सिर्फ इसलिए कि आप किसी के साथ सात साल रहे हैं, आप उन सामान्य आदतों को नहीं मिटा सकते जिनके साथ हम बड़े हुए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "वो हमारे परिवार का प्रतिनिधित्व करती फिर रही हैं। उस पर शर्म आती है। जब मैं ऐसी चीजें देखती हूं तो मुझे उल्टी आ जाती है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनसे अपनी ही प्रॉपर्टी के लिए एनडीए (NDA) पर साइन करने को कहा जा रहा है, जिसे उन्होंने 'सरासर डकैती' और 'बड़ी धोखाधड़ी' बताया।

करीना कपूर का मंधीरा को सपोर्ट

पॉडकास्ट क्लिप को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था, जिसमें कैप्शन लिखा था, 'अगर ये लोग सोचते हैं कि हम अपने ही खून को नहीं जानते... तो दोबारा सोचिए।' करीना कपूर खान ने इस पोस्ट को लाइक किया, जिसके बाद यह खबर तुरंत चर्चा का कारण बन गई। करीना का यह 'लाइक' साफ तौर पर दिखाता है कि वह इस कानूनी लड़ाई में मंधीरा कपूर स्मिथ के पक्ष में खड़ी हैं, जो दिवंगत संजय कपूर की बहन हैं और करिश्मा कपूर की पूर्व ननद हैं।

30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी पर छिड़ा है विवाद

संजय कपूर का 12 जून को अचानक निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी 30,000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद छिड़ गया। संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। संपत्ति विवाद में गलत वसीयत के आरोप और साइन को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। मंधीरा ने कसम खाई है कि वह 'मरने से पहले' यह विरासत घर वापस लाएंगी, क्योंकि यह उनके बच्चों की विरासत है, प्रिया की नहीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com