

Uditi Singh Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के आगाज में अब चंद घंटे ही बाकी रह गए है। शो के प्रीमियर से पहले इस सीजन में दिखायी देने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर चर्चा जोरों पर है। फैंस बिग बॉस 20 के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो ने फैंस का एक्साइटमेंट लेवल और भी ज्यादा हाई कर दिया है। बिग बॉस के इस सीजन में टीवी इंडस्ट्री के कई जाने पहचाने चेहरों को देखने के लिए मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माही विज, रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी और गीता बसरा जैसी सेलिब्रिटी बिग बॉस 20 में अपनी जगह बना सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उदिति सिंह भी बिग बॉस 20 में नजर आ सकती है। चंडीगढ़ से ताल्लुक रखने वाली उदिति सिंह एक्टिंग और मॉडलिंग करियर के चलते चर्चा में रही है। इसके अलावा उदिति सिंह को खास तौर पर करण वाही की एक्स गर्लफ्रैंड के तौर पर जाना जाता है। दोनों कुछ साल पहले रिश्ते में थे। हालांकि साल 2022 में इन दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें आ रही थी। उदिति सिंह के साथ ही करण वाही के भी बिग बॉस 20 में दिखने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि करण वाही की ओर से इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है।
उदिति सिंह को लेकर सबसे खास बात ये है कि उन्हें करीना कपूर की तरह दिखने के लिए जाना जाता है। उनकी शक्ल करीना कपूर से काफी मिलती है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनकी तुलना करीना कपूर खान से करते हैं। उदिति सिंह की कई फोटोज पर लोग उनके करीना कपूर से दिखने को लेकर कमेंट करते है। यहीं नहीं उदिति सिंह ने करीना कपूर के साथ काम भी किया है। वो फिल्म जाने जान में करीना कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उदिति सिंह काफी फेमस हैं। जिसके कारण इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब तक उदिति सिंह लगभग 3000 से ज्यादा इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर चुकी है। यहीं नहीं वो अक्सर फैशन, ट्रैवल और ग्लैमरस लूक से जुड़ी पोस्ट शेयर करती है।
उदिति सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम टीवी एक्टर करण वाही के साथ जुड़ चुका है। दोनों के रिश्ते की खबरें लंबे समय तक सुर्खियों में रही थीं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों करीब तीन साल तक साथ रहे और फिर 2022 में उनका ब्रेकअप हो गया। अब दिलचस्प बात ये है कि बिग बॉस 20 में करण वाही का नाम भी कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ चुका है। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्ट्स में दोनों की एंट्री को लेकर स्थिति एक जैसी नहीं बताई गई है। उदिति का नाम रिपोर्टेड कंटेस्टेंट्स में शामिल है, जबकि करण को लेकर बातचीत की खबरें भी सामने आई हैं।
उदिति सिंह का नाम सिर्फ करण वाही के साथ रिश्ते की वजह से ही चर्चा में नहीं रहा है। उनकी शक्ल-सूरत की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर से भी की जाती रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और रिपोर्ट्स में उदिति को करीना की तरह दिखने वाला बताया गया है। खासकर उनके चेहरे के फीचर्स, आंखों और स्टाइल को लेकर ये तुलना देखने को मिली है।
उदिति की कुछ तस्वीरों को देखकर फैंस ने भी कमेंट्स में उन्हें करीना से मिलता-जुलता बताया है। दिलचस्प बात ये है कि उदिति का करीना से सिर्फ लुक्स वाला कनेक्शन ही नहीं है। वो करीना की फिल्म ‘जाने जान’ में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने करीना के किरदार के यंग वर्जन का रोल निभाया था। इस तरह उदिति के लिए बॉलीवुड की इस बड़ी एक्ट्रेस से जुड़ाव की कहानी थोड़ी और खास हो जाती है।