करण जौहर की फिल्म ‘Kill’ की रिलीज डेट आई सामने, 5 जुलाई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘किल’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। टीवी स्टार लक्ष्य लालवानी की ये डेब्यू फिल्म आगामी 5 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘किलर घोषणा! ‘किल’ भारत में 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी जीवन भर की ट्रेन यात्रा के लिए तैयार हैं।’
बता दें कि किल’ एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसकी कहानी नई दिल्ली की एक्सप्रेस ट्रेन पर आधारित, यह फिल्म भारतीय सेना के कमांडो अमृत और वीरेश के बारे में है, जो अमृत की प्रेमिका तूलिका को बचाने के मिशन पर हैं, जिसकी शादी उसकी मर्जी के विरुद्ध किसी और से कर दी जाती है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब एक ही परिवार के 40 से ज्यादा डाकू लूटपाट और अपहरण के इरादे से ट्रेन में चढ़ते हैं। अमृत और वीरेश तूलिका और उसके परिवार की रक्षा करने की कोशिश करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Dostana 2 को फिर लगा बड़ा झटका, डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने छोड़ा प्रोजेक्ट, करण जौहर के सामने नई चुनौती
Karan Johar Paris: रोलैंड-गैरोस 2026 में पहुंचे करण जौहर, पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बने गवाह
Karan Johar के फैसले ने बढ़ाई इंडस्ट्री की टेंशन, एक कदम से मचा सोशल मीडिया पर बवाल
Karan Johar @54: संघर्ष से सफलता तक…कभी थे असिस्टेंट लेकिन अब किंग मेकर, जानें कैसे बनाया ‘धर्मा’ साम्राज्य
KILL-ER ANNOUNCEMENT!🚨#Kill is all set to hit theatres on 5th July 2024 in India. All aboard for a train ride of a lifetime! #Lakshya #TanyaManiktala @The_RaghavJuyal @Nixbhat #KaranJohar @apoorvamehta18 @guneetm @aachinjain @sikhyaent pic.twitter.com/BrAvJ8YQrI — Dharma Productions (@DharmaMovies) February 9, 2024
नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किल’ से टीवी एक्टर लक्ष्य लालवानी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में राघव जुआल विलेन के किरदार में नजर आएंगे। मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किल’ का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस, अचिन जैन और ऑस्कर विजेता निर्देशक गुनीत मोंगा के तहत किया गया है।
