

Blast Collection Day 1 Update: 28 मई 2026 यानी कल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म 'ब्लास्ट' ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। फिल्म में अर्जुन सरजा, अभिरामी और प्रति मुखंधन जैसे कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। मध्यम बजट में बनी ये फिल्म को रिलीजिंग से पहले ही सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पोंस मिला था।
डेब्यूटेंट सुभाष के राज के निर्देशन में बनी फिल्म ब्लास्ट में प्रीति मुखंधन और अभिरामी मुख्य रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार साउथ की फिल्म ब्लास्ट ने पहले ही दिन करोड़ों की कमाई की है। एक्टर सिलंबरासन टीआर की लोकप्रियता के कारण ही फिल्म का लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है।
खबरों के मुताबिक ब्लास्ट ने भारत में रिलीज के पहले दिन फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 1 करोड़ रुपये का रहा। फिल्म को पूरे देश में 1,022 शो पर दिखाया गया। अगर फिल्म की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 26 प्रतिशत रही। जिसमें तमिलनाडु फिल्म का सबसे बड़ा मार्केट बनकर उभरा है। एजीएस एंटरटेनमेंट के सपोर्ट में बनी फिल्म ब्लास्ट के एक्शन सीक्वेंस, मजेदार कहानी और अर्जुन सरजा की जबदस्त एक्टिंग ने लोगों का ध्यान अपने ओर खींचा है।
फिल्म ब्लास्ट की रिलीजिंग की कमाई में सबसे बड़ा सपोर्ट उन्हें तमिलनाडु से मिला है। खबरों के अनुसार फिल्म ने सिर्फ तमिलनाडु से ही ग्रॉस कलेक्शन 95 लाख का दर्ज किया। इसके अलावा 10 लाख रुपये केरल से, तो 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से लगभग 1 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि बाकी दो राज्यों से कुल मिलाकर 2 लाख की कमाई की है।
साउथ सिनेमा की फिल्म ब्लास्ट में धमाकेदार एक्टर अर्जुन के साथ प्रीति मुखुंधन और अभिरामी ने मुख्य किरदार निभाया है। बता दें कि फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट के निर्देशन में बनी है। वहीं सोशल मीडिया पर ब्लास्ट फिल्म को लेकर अच्छा रिएक्शन देखने को मिल रहा है।
फिल्म ब्लास्ट की कहानी एक मिडिल क्लास मार्शल आर्ट्स फैमिली के आस-पास घूमती है। जिसे कमजोर लोगों की मदद के लिए ट्रेन किया जाता है। अभिनेता अर्जुन सरजा की फिल्म ब्लास्ट के रिलीज के साथ अभिनेता सूर्या की फिल्म करुप्पू, रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी और मोहनलाल की दृश्यम के साथ टक्कर लेनी पड़ रही है।