‘सुनो ना दिल’ में दिखी Kapil Sharma और सादिया खातिब की शानदार केमिस्ट्री, फैंस बोले- दिल छू लेने वाला गाना
Kapil Sharma Film: कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ का नया रोमांटिक गाना ‘सुनो ना दिल’ रिलीज हो गया है। सोनू निगम और सुनिधि चौहान की आवाज में सजे इस गीत को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
- Written By: सोनाली झा
‘दादी की शादी’ का नया गाना ‘सुनो ना दिल’ रिलीज (फोटो- सोशल मीडिया)
Kapil Sharma Film Dadi Ki Shaadi Song Suno Na Dil Release: मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर चर्चा में हैं। अब फिल्म का नया रोमांटिक गाना ‘सुनो ना दिल’ रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों के बीच आते ही खास जगह बना ली है। यह गाना फिल्म के इमोशनल और रोमांटिक पहलू को खूबसूरती से पेश करता है।
इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है इसकी गायिकी। ‘सुनो ना दिल’ को सोनू निगम और सुनिधि चौहान ने अपनी सुरीली आवाज दी है। लंबे समय बाद इन दोनों दिग्गज गायकों को एक साथ रोमांटिक ट्रैक में सुनना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। गाने की धुन और बोल इतने सुकूनभरे हैं कि यह सीधे दिल को छू जाते हैं।
ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने जीता दिल
गाने में कपिल शर्मा और अभिनेत्री सादिया खातिब की केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। दोनों के बीच की मासूमियत और रोमांस गाने को और भी खास बना देता है। गाने के विजुअल्स में प्यार के शुरुआती एहसास को बारीकी से दिखाया गया है, जिससे दर्शक आसानी से खुद को जोड़ पाते हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
कपिल शर्मा की दादी की शादी
फिल्म के कलाकारों ने भी इसे अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। फैंस गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे और इसे साल के बेहतरीन रोमांटिक ट्रैक्स में से एक बता रहे हैं। आशीष आर. मोहन के निर्देशन में बनी ‘दादी की शादी’ एक पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसमें नीतू कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में हंसी, भावनाएं और रिश्तों की मिठास का शानदार मेल देखने को मिलेगा।
फिल्म के स्टार कास्ट
फिल्म में रिद्धिमा कपूर, सादिया खातिब, सरथ कुमार, निखत हेगड़े और तेजस्विनी कोल्हापुरे जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘सुनो ना दिल’ के जरिए मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली एक खूबसूरत कहानी भी पेश करेगी।
