'दंगल को चटा दी धूल', कांतारा चैप्टर 1 ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास

Kantara 1 BO Collection Day 10: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज के 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दिखाया। फिल्म ने 'दंगल' के इंडिया कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ 396 करोड़ कमाए।
'दंगल को चटा दी धूल', कांतारा चैप्टर 1 ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास
396 करोड़ का आंकड़ा पार: 'कांतारा चैप्टर 1' ने आमिर खान की 'दंगल' को पछाड़ा
Published on
Updated on

StartFragment

Kantara Chapter 1 Beats Dangal Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को आज बॉक्स ऑफिस पर आए 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म पहले ही शानदार कमाई कर रही थी, लेकिन वीकेंड के दूसरे दिन (सेकेंड सैटरडे) को इसमें बहुत लंबा उछाल देखने को मिला है। वीकेंड में लोग एक बार फिर फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ पड़े हैं, जिसने फिल्म के कलेक्शन को ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।

फिल्म ने आज ही थोड़ी देर में आमिर खान की सबसे बड़ी फिल्म 'दंगल' का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिसने सैकनिल्क के मुताबिक, हिंदी में 387.38 करोड़ रुपये कमाए थे। महज 10 दिनों में 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने साबित कर दिया है कि कंटेंट ही किंग है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रिकॉर्ड तोड़ उछाल

'कांतारा चैप्टर 1' ने 8 दिनों के एक्सटेंडेड फर्स्ट वीक में ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी और बांग्ला भाषाओं से 337.4 करोड़ रुपये निकाल लिए थे। दूसरे हफ्ते में 9वें दिन फिल्म की कमाई 22.25 करोड़ रही, जो 8वें दिन की कमाई से 5.20 प्रतिशत ज्यादा थी। वहीं 10वें दिन, शनिवार की रात 10:35 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 37 करोड़ हो चुका है, जिससे इसका कुल कलेक्शन 396.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

ब्लॉकबस्टर 'दंगल' का रिकॉर्ड टूटा

इस ज़बरदस्त उछाल के साथ, 'कांतारा चैप्टर 1' ने 2016 में आई आमिर खान की ब्लॉकबस्टर 'दंगल' का हिंदी लाइफटाइम कलेक्शन पीछे कर दिया है। 'दंगल' ने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और यह आज भी भारत की सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कमाई का रिकॉर्ड रखती है। हालाँकि, 'कांतारा चैप्टर 1' ने अब 'दंगल' की इंडिया में हुई सभी भाषाओं से हुई कमाई (387.38 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक चौंकाने वाली खबर है।

कम बजट में 500 करोड़ क्लब में एंट्री

'कांतारा चैप्टर 1' को सिर्फ 125 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। सैकनिल्कके अनुसार, फिल्म ने मात्र 9 दिनों में वर्ल्डवाइड 508 करोड़ का अविश्वसनीय कलेक्शन कर लिया है। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत, इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की यह शानदार सफलता साबित करती है कि क्षेत्रीय सिनेमा की कहानियाँ अब वैश्विक स्तर पर दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com