-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kannappa Film Box Office Performance Know About The Fees Of Akshay Kumar
कन्नप्पा फिल्म के लिए किसे मिली कितनी फीस? 2 सुपरस्टार ने नहीं लिया एक भी पैसा
- Written By: अनिल सिंह
अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल और विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा रिलीज हो चुकी है, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन इसके कलाकारों की फीस चर्चा में आ गई है।

कन्नप्पा फिल्म को कैसा मिल रहा रिस्पॉन्स? जानें किसे मिली कितनी फीस
साउथ सिनेमा की अक्षय कुमार की पहली फिल्म कन्नप्पा रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ प्रभास, मोहनलाल और विष्णु मांचू जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हिंदी फिल्मों के दर्शक भी इस फिल्म को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं, क्योंकि फिल्म में अक्षय कुमार की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज बढ़ा दिया है। फिल्म को ठीक-ठाक रिव्यू मिला है और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी यह उम्मीद की जा रही है। इसी बीच अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल की फीस को लेकर चर्चा तेजी से हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कन्नप्पा फिल्म 200 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। फिल्म को लेकर यह दावा किया गया है कि फिल्म में दो बड़े सुपरस्टार ने फीस के तौर पर एक भी पैसा नहीं लिया है। इसमें प्रभास और मोहनलाल का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रभास ने इस फिल्म के लिए फीस लेने से इनकार कर दिया, तो वहीं मोहनलाल ने भी फिल्म के लिए फीस के तौर पर एक भी पैसा नहीं लिया है।
ये भी पढ़ें- MYSAA: आंखों में गुस्सा चेहरे पर खून, बदले की आग में जलती रश्मिका का नया पोस्टर
सम्बंधित ख़बरें
Khashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
KSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
कन्नप्पा के लिए अक्षय कुमार ने कितनी ली फीस
अक्षय कुमार को फीस के तौर पर 6 करोड़ दिए जाने की बात सामने आई है। जबकि फिल्म में उनका रोल बहुत बड़ा नहीं बल्कि वह कैमियो में नजर आएंगे, वहीं काजल अग्रवाल को फीस के तौर पर 2 करोड़ रुपए की राशि दी गई है।
फिल्म के रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा पर आधारित है। फिल्म में विष्णु मांचू कन्नाप्पा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म में विष्णु मांचू के अलावा मोहनलाल, अक्षय कुमार, प्रभास, मुकेश ऋषि और काजल अग्रवाल अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
फिल्म की कहानी को लेकर फिल्म मेकर्स सस्पेंस बना कर रखने में कामयाब हुए हैं उन्होंने फिल्म के बारे में नेगेटिविटी फैलाने वालों के लिए लीगल नोटिस की चेतावनी भी जारी की थी यही कारण है कि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जजमेंटल होने से बचते हुए नजर आए हैं, जो फिल्म के लिए एक अच्छी बात है।
Kannappa film box office performance know about the fees of akshay kumar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जर्मनी में नौकरी के नियमों में बड़ा फेरबदल! बीमार होने पर पहले दिन से सर्टिफिकेट जरूरी, बढ़ेगी लोगों की टेंशन
Jul 03, 2026 | 11:48 AM2029 तक BJP का ही रहेगा CM, एकनाथ शिंदे को भी पता है सच, देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र राजनीति पर बड़ा बयान
Jul 03, 2026 | 11:44 AMJagannath Rath Yatra: पुरी घूमने जा रहे हैं? इन फेमस डिशेज का स्वाद लिए बिना अधूरी रहेगी आपकी यात्रा
Jul 03, 2026 | 11:39 AMDatia By-Election 2026: उपचुनाव के ऐलान के साथ दतिया में सियासी पारा हाई, BJP-आजाद समाज पार्टी के बीच बयानबाजी
Jul 03, 2026 | 11:38 AMनर्मदा संरक्षण: ‘नमन मिशन’ से होगा कायाकल्प, परिक्रमा पथ होगा अतिक्रमण मुक्त, 100 करोड़ का बजट मंजूर
Jul 03, 2026 | 11:33 AMमुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, ‘समरसता छात्रावास’ से लेकर हवाई अड्डे निर्माण तक विकास कार्यों में आएगी तेजी
Jul 03, 2026 | 11:15 AMबागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, धीरेंद्र शास्त्री के साथ किए बालाजी के दर्शन, महाआरती और यज्ञ में हुए शामिल
Jul 03, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














