Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कन्नप्पा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार बने महादेव, नास्तिक से शिव भक्त बनने की है कहानी

फिल्म कन्नप्पा, जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। टीजर के बाद अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें प्रभास, मोहनाल से लेकर अक्षय कुमार जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 15, 2025 | 12:50 PM

कन्नप्पा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: साउथ सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कन्नप्पा’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसे देखकर साफ है कि यह फिल्म 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनने वाली है। नास्तिक से आस्तिक बनने की इस आध्यात्मिक यात्रा में भरपूर एक्शन, इमोशन और विशाल स्टारकास्ट की झलक देखने को मिली है।

ट्रेलर की शुरुआत एक छोटे लड़के से होती है, जो ईश्वर के अस्तित्व को नकारता है और अपने समुदाय की रक्षा करने का संकल्प लेता है। यही लड़का आगे चलकर ‘कन्नप्पा’ बनता है। एक ऐसा शिव भक्त, जिसकी भक्ति मिसाल बन जाती है। ट्रेलर यह स्पष्ट करता है कि फिल्म सिर्फ एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मानवीय परिवर्तन और आध्यात्मिक उत्थान की कहानी है।

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनका दिव्य रूप और संवाद अद्भुत प्रभाव छोड़ते हैं। यह पहली बार है जब अक्षय कुमार दक्षिण भारतीय पौराणिक कथा में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में प्रभास ‘रुद्र’ के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जो कन्नप्पा को भक्ति के मार्ग पर ले जाते हैं।

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण को मिला काजोल का साथ, बोलीं- मैंने कभी 20-30 घंटे काम नहीं किया

फिल्म में मोहनलाल, मोहन बाबू, काजल अग्रवाल, शरत कुमार, ब्रह्मानंदम, मधुबाला और कई अन्य बड़े चेहरे भी इसमें दिखाई देंगे। फिल्म में कुल 27 कलाकारों का जमावड़ा है, जो इसे एक भव्य मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट बनाता है। ट्रेलर में शानदार वीएफएक्स और लोकेशन का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। महादेव के दर्शन, मंदिर की गूंजती घंटियाँ और युद्ध के दृश्यों में तकनीकी उत्कृष्टता साफ दिखाई देती है। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इसके मेकर्स को उम्मीद है कि यह साल की सबसे बड़ी हिट साबित होगी।

Kannappa explosive trailer released akshay kumar becomes mahadev

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2025 | 12:50 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Bollywood News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.