कन्नड़ एक्टर विजय राघवेंद्र पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी स्पंदना का बैंकॉक में दिल का दौरा पड़ने से निधन
- Written By: संदीप पांडे
Photo - Social Media
मुंबई : कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री (Kannada Film Industry) से एक बुरी खबर सामने आई है। कन्नड़ एक्टर विजय राघवेंद्र (Vijay Raghavendra) की पत्नी स्पंदना राघवेंद्र (Spandana Raghavendra) का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पंदना को लो ब्लड प्रेशर था, जिसके कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वो इस दुनिया को अलविदा कह गई। स्पंदना बैंकॉक के एक हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली।
रिपोर्ट्स के अनुसार स्पंदना यहां अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने आई थीं। हालांकि, इस दौरान विजय राघवेंद्र उनके साथ नहीं थे वो अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए बेंगलुरु ही रुके थे। खबरों की माने तो स्पंदना के पार्थिव शरीर को कल यानी की 8 अगस्त को बेंगलुरु लाया जाएगा। जहां उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रियाएं की जाएंगी। इस दुखद खबर से इंडस्ट्री और विजय राघवेंद्र के फैंस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें कि विजय राघवेंद्र और स्पंदना राघवेंद्र इसी महीने अपनी 16वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाले थे कि इससे पहले यह घटना घट गई। विजय राघवेंद्र और स्पंदना 26 अगस्त, 2007 को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल का एक बेटा शौर्य भी है। स्पंदना राघवेंद्र साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘अपूर्वा’ में कैमियो रोल में नजर आई थीं। वहीं विजय राघवेंद्र, सैंडलवुड के एक मशहूर एक्टर हैं। एक्टर ने फिल्म ‘चिन्नारी मुथा’ में अपने एक्टिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया है।
