मैथिली ठाकुर की ट्रोलिंग पर भड़की कंगना रनौत, बोलीं-हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते?

Kangana Ranaut: लोक गायिका मैथिली ठाकुर को रोल्स रॉयस में देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे। अब कंगना रनौत ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि राजनेताओं को भी अच्छी जिंदगी जीने का अधिकार है।
Kangana Ranaut Support Maithili Thakur
कंगना रनौत और मैथिली ठाकुर(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Kangana Ranaut on Maithili Thakur Controversy: बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी की विधायक और मिथिला की लोक गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। मैथिली इन दिनों एक कॉन्ट्रोवर्सी के चलते तेजी से इंटरनेट पर ट्रोल हो रही है।

दरअसल, हाल ही में मैथिली ठाकुर को रोल्स-रॉयस कार में स्पॉट किया गया था, जिसकी कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये बतायी जाती है। जिसके बाद से लगातार मैथिली को सवालों के घेरे में लिया जा रहा है कि वो इतनी महंगी कार में कैसे घूम सकती है। हालांकि, मौजूदा रिपोर्ट्स में इस कार के मैथिली की होने की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

मैथिली के सपोर्ट में उतरी कंगना रनौत

मैथिली ठाकुर से जुड़ी इस कॉन्ट्रोवर्सी में कंगना रनौत ने खुलकर अपना रिएक्शन दिया है। कंगना रनौत ने मैथिली के सपोर्ट में लिखा है कि कुछ लोगों को तब बहुत बुरा लगता है जब वे नेताओं को अच्छी ज़िंदगी जीते हुए देखते हैं; अब हमारे एक युवा MLA को लग्ज़री कार इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

हम भले ही समाज सेवा के लिए समर्पित हों, लेकिन हमारे भी अपने करियर, ज़िंदगी और लोकप्रियता होती है। हम निस्वार्थ भाव से जन-कल्याण के लिए काम करते हैं, फिर भी कुछ लोगों को हमारे अच्छी तरह रहने से तकलीफ़ होती है। क्यों? हम अच्छी ज़िंदगी क्यों नहीं जी सकते? हमें जनता के पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन हमसे यह उम्मीद करना कि हम हमेशा ग़रीब और बेजान ज़िंदगी जिएं, बिल्कुल बेतुका है।

चुनावी हलफनामे में दर्ज संपत्ति को लेकर उठा सवाल

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स मैथिली ठाकुर की रोल्स-रॉयस कॉन्ट्रोवर्सी को उनके चुनावी हलफनामे से जोड़कर देख रहे है। साल 2025 में हुए चुनाव में मैथिली ठाकुर के द्वारा दर्ज किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, मैथिली ठाकुर ने कुल 3.82 करोड़ रुपये की संपत्ति का ऐलान किया था।

इनमें करीब 2.3 करोड़ रुपये की चल और 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल थी। उनकी देनदारियां शून्य दर्ज थीं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उस समय उनकी उम्र 25 वर्ष थी और पेशा 'Singer' दर्ज किया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com