जन्माष्टमी के भोग पर ट्रोल हुईं कंगना रनौत, उठे सवाल तो बोलीं- मां-बाप और धरती पर बोझ हो, तुम सिर्फ...

Kangana Ranaut Controversy: जन्माष्टमी के मौके पर कंगना रनौत ने घर पर भोग तैयार करने का वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया यूजर ने गैस न जलने पर उन्हें ट्रोल किया, जिस पर कंगना ने तीखा पलटवार किया है।
Kangana Ranaut Controversy
कंगना रनौत(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kangana Ranaut Janmashtami Bhog: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत अपनी बेबाकी और तीखे बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। त्योहारों और खास मौकों पर अपने घर की झलकियां फैंस के साथ शेयर करना उनकी आदत रही है। हाल ही में जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने अपने मनाली स्थित घर से भगवान श्री कृष्ण के लिए भोग तैयार करने का एक वीडियो शेयर किया था। हालांकि यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही चर्चा का विषय बन गया और यूजर्स ने इसमें कमियां निकालनी शुरू कर दीं।

बिना गैस जलाए खाना बनाने पर कंगना हुई ट्रोल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि रसोई में बर्तन तो रखा है, लेकिन गैस जलाया ही नहीं गया है। देखते ही देखते कई अन्य लोगों ने भी कंगना को ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने इसे आध्यात्मिक ज्वाला पर पकाने का नाटक बताया, तो किसी ने कहा कि वे बने-बनाये भोजन में केवल करछी चलाकर दिखावा कर रही हैं। बर्तनों की सफाई को लेकर भी कई नेगेटिव कमेंटस देखने को मिले।

कंगना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

अपनी ट्रोलिंग पर शांत न रहने वाली कंगना रनौत ने इस बार भी आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए लिखा कि यह कोई साधारण हलवा नहीं, बल्कि स्पेशल भोग है, जिसकी सामग्री अलग-अलग चरणों में तैयार करके मिलाई जाती है। जो लोग धरती और अपने माता-पिता पर बोझ हैं, उनसे भोजन पकाने के कौशल की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि ऐसे लोगों को सिर्फ खाने पर ध्यान देना चाहिए, खाना कैसे बनता है इसकी चिंता उन्हें करने की जरूरत नहीं है।

Kangana Ranaut Controversy
फिल्म मिर्जापुर के शो में मचा बवाल, ‘मुन्ना भैया’ और ‘गुड्डू भैया’ के फैंस में जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो

हाल ही के बयानों से बना विवादों का नाता

कंगना रनौत का विवादों से गहरा नाता रहा है और हाल के महीनों में वे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इससे पहले उन्होंने युवाओं की जीवनशैली को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ उनका सार्वजनिक तौर पर वाकयुद्ध देखने को मिला था। हालांकि बाद में रक्षाबंधन पर दोनों ने बातचीत के जरिए अपने मतभेदों को सुलझा लिया था। इसके अलावा अभिनेत्री कृति सेनन के एक विज्ञापन पर दिए गए उनके बयान ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com