सिर्फ सैनिक और राजनेताओं के लिए नहीं है देशभक्ति, दिलजीत दोसांझ पर भड़की कंगना

दिलजीत दोसांझ पर अब कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सरदार जी 3 फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं।
सिर्फ सैनिक और राजनेताओं के लिए नहीं है देशभक्ति, दिलजीत दोसांझ पर भड़की कंगना रनौत
कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ की देशभक्ति पर उठाया सवाल
Published on: 
Updated on: 

Kangana Ranaut On Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग सेट से उन्होंने बीटीएस वीडियो जारी किया था। खबर के मुताबिक नो एंट्री 2 में भी उनकी वापसी हो गई है। इन सभी बातों को लेकर वह चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर उन्हें देशभर के गुस्से का सामना करना पड़ा। सरदार जी 3 फिल्म में वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ नजर आए। अब इस मामले पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ सरदार जी 3 फिल्म में काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ ने अब तक चुप्पी साध रखी है। उन्होंने इस विषय पर अब तक कुछ भी नहीं बोला है। इसी बीच टाइम्स नाउ के साथ बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि मैं ऐसे लोगों के बारे में बहुत कुछ बोल चुकी हूं। बातचीत की शुरुआत में मैंने कहा था कि हमें राष्ट्र की भावना रखनी चाहिए। हर कोई इसमें स्टेकहोल्डर है। देशभक्ति केवल सीमित लोगों के लिए नहीं होती है, यह सभी को दिखानी चाहिए।

कंगना रनौत ने बातचीत के दौरान आगे कहा, दिलजीत अपना रास्ता अलग क्यों अपना रहे हैं? क्यों किसी का खुद का अपना रास्ता होता है? सिर्फ सैनिक ही राष्ट्रवाद का रास्ता क्यों अपनाता है? सिर्फ राजनेता ही देशभक्त की बात क्यों करते हैं? देशभक्ति सीमित लोगों के लिए नहीं होती। यह सभी के अंदर होनी चाहिए। कंगना ने यह भी कहा कि हमें सभी लोगों का साथ देना चाहिए। देशभक्ति सिर्फ सैनिक और राजनेताओं का ही काम नहीं है, यह हमारा भी काम है।

सरदार जी 3 फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ देशभर में नाराजगी का माहौल देखने को मिला। उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें गद्दार तक कह दिया। दिलजीत दोसांझ ने इस मामले में छुपी साध रखी है, जबकि उनके बचाव में आए कुछ लोगों का यह मानना है कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी, उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल पैदा हुआ था। ऐसे में पाकिस्तानी एक्ट्रेस की फिल्म में मौजूदगी को लेकर नाराजगी व्यक्त करना ठीक नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com