

Kangana Ranaut on CJP Protest: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही उन्होंने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को भी खारिज किया है।
अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत ने सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर भी बड़ी बात कही है। इसके अलावा कंगना ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने इस पूरे विरोध प्रदर्शन को एंटी नेशनल बताया है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
कंगना रनौत ने प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के सामने ऐसी ताकतों और कथित अंतरराष्ट्रीय साजिशों की चुनौती है, जो उनके मुताबिक भारत को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देखिए जो देशद्रोही और आतंकी शक्तियां हैं, और जो अंतरराष्ट्रीय साजिशें हैं, वो हमारे देश के लिए एक गंभीर समस्या बन चुकी हैं। कंगना ने यह भी आरोप लगाया कि अलग-अलग बहानों के जरिए नागरिकों को परेशान करने और देश की गतिविधियों को बाधित करने की कोशिशें की जा रही हैं। ये उनके व्यक्तिगत राजनीतिक विचार और आरोप हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना ने कहा कि जब तक भगवान राम का आशीर्वाद हमारे साथ है, हनुमानजी का आशीर्वाद हमारे साथ है। कितनी शक्तियां हमारे देश को तोड़ने में लगी हुई है। लेकिन हम सब भारतवासी भारत के साथ खड़े हुए है और एकजुट है। कितने लोग इन देशद्रोही ताकतों का पर्दाफाश करने में लगे हुए है। पुलिस छोड़िए अब लोग ही इनको पकड़ के इनकी धुलाई करने के लिए तैयार है।
आगे कंगना ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि हमारे स्कूल में भी ऐसा ही होता था, जो बच्चे फेल हो जाते थे, उन्हें लगता था कि जो बच्चे पास हुए है, उन्हें अलग क्वेश्चन पेपर मिला है या टीचर ने उनके साथ खुन्नस निकाली है। सब चुनाव बीजेपी जीत रही है, तो जो अंगूर खट्टे है वाला राहुल जी का हिसाब है।