आग में घी मत डालो… ऋतिक रोशन के कमेंट पर भड़कीं कंगना रनौत, सबा आजाद का भी लिया नाम
Hrithik Roshan Comment: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच सोशल मीडिया पर पुराना विवाद एक बार फिर गहरा गया है, जहां एक्ट्रेस ने एक्टर की हालिया टिप्पणी पर तीखा रिएक्शन दिया है।
- Written By: यति सिंह
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kangana Hrithik Controversy: बॉलीवुड में सितारों के आपसी मतभेद और विवाद अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक फेमस मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, जब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक्टर ऋतिक रोशन पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी बहसबाजी के बीच दोनों कलाकारों के बीच पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी फिर से खुलकर सामने आ गई है।
इस बार विवाद की शुरुआत एक राजनीतिक दल के प्रवक्ता के बयान और उसके बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुए एक ट्रेंड से हुई। हालांकि, जब इस बहस में ऋतिक रोशन खुद शामिल हुए तो मामला और अधिक तूल पकड़ गया, जिसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऋतिक रोशन के सपोर्ट में एक अभियान तेजी से फैलने लगा। लोग इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय रख रहे थे और पुराने विवादों को याद कर रहे थे।
पुराने विवाद के बीच सबा आजाद का जिक्र
ऋतिक रोशन की इस टिप्पणी के सामने आते ही कंगना रनौत का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ऋतिक रोशन को सीधे संबोधित करते हुए अपनी बात रखी। कंगना ने लिखा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि ऋतिक को जीवन में एक बेहतर जीवनसाथी मिल गया है और वह अपनी साथी सबा आजाद के साथ एक खुशहाल और प्रतिबद्ध रिश्ते में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रणबीर कपूर ने फीस के मामले में सबको छोड़ा पीछे, यश-सनी देओल समेत जानिए किस स्टार ने कितनी रकम ली
Kangana Ranaut Friendship Day: फ्रेंडशिप डे पर बदले कंगना रनौत के सुर, GenZ के नाम लिखा दोस्ती का पैगाम
‘दिल चाहता है’ से लेकर ‘3 इडियट्स’ तक, सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, जिंदगी का पाठ भी पढ़ाती हैं ये फिल्में
मेरा पीछा किया, इमारतों पर लिखा नाम… ‘अंगूरी भाभी’ का चौंकाने वाला खुलासा, फैन की दीवानगी बन गई डर की वजह
कंगना ने आगे कहा कि इस तरह के स्थिर रिश्ते में होने के बावजूद किसी महिला को लेकर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करना अभिनेता के पद और मर्यादा को शोभा नहीं देता। कंगना ने साफ शब्दों में कहा कि जो लोग उनका नाम लेकर परेशानी खड़ी कर रहे हैं, ऋतिक को उन्हें रोकने की कोशिश करनी चाहिए।
सार्वजनिक मंच पर सीधे चेतावनी और नसीहत
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन को आगाह किया कि उन्हें इस तरह के संवेदनशील मुद्दों में पड़कर विवाद को और बढ़ावा नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतों से न केवल विवाद बढ़ता है, बल्कि अभिनेता अपनी मौजूदा साथी को भी असहज स्थिति में डालते हैं। इस तरह के बयानों से बचना ही सबके हित में है।
ये भी पढ़ें: ‘मेरा पीछा किया, इमारतों पर लिखा नाम’… ‘अंगूरी भाभी’ का चौंकाने वाला खुलासा, फैन की दीवानगी बन गई डर की वजह
कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन के बीच लंबे समय से चली आ रही यह तल्खी एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का मुख्य केंद्र बन गई है। फिलहाल इस तीखी प्रतिक्रिया के बाद फैंस और फिल्म प्रेमी यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि आगे यह विवाद क्या नया मोड़ लेता है।
