22 साल की दोस्ती, सुपरहिट जोड़ी! विजय-तृषा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचे कई रिकॉर्ड
Vijay Trisha Movies: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय और तृषा कृष्णन के बीच 22 साल पुराना गहरा रिश्ता है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री ने हमेशा बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
- Written By: यति सिंह
थलपति विजय और तृषा कृष्णन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Thalapathy Vijay Trisha Friendship Story: तमिल सिनेमा में थलपति विजय और तृषा कृष्णन की जोड़ी को दर्शकों का अपार प्यार मिलता रहा है। यह जोड़ी केवल पर्दे पर ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त मानी जाती है। दोनों के बीच की यह बॉन्डिंग पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से लगातार मजबूत बनी हुई है। हाल के दिनों में जब उदयनिधि स्टालिन के एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हुईं, तब एक बार फिर इन दोनों अभिनेताओं के 2 दशक लंबे रिश्ते और ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।
थलपति विजय और तृषा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की शुरुआत साल 2004 में आई सुपरहिट फिल्म ‘गिल्ली’ से हुई थी। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े, बल्कि दोनों की जोड़ी को हर दर्शक का चहेता बना दिया। फिल्म में विजय का एक्शन रोल और तृषा की मासूमियत ने दर्शकों के दिल को छू लिया था। इसके बाद दोनों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दोनों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री इतनी नेचूरल लगती थी कि हर कोई उन्हें एक साथ देखने के लिए उत्सुक रहने लगा था।
एक के बाद एक दीं कई सुपरहिट फिल्में
‘गिल्ली’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद इस जोड़ी ने तमिल सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। ‘तिरुपाची’, ‘आदि’ और ‘कुरुवी’ जैसी फिल्मों में विजय और तृषा के काम को बहुत सराहा गया। हालांकि समय के साथ दोनों अपने-अपने करियर में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Bigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
मेरी शक्ल का इस्तेमाल मत करो… डीपफेक विवाद पर मृणाल ठाकुर का कड़ा रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
Bhojpuri Bawaal: काजल राघवानी से शादी करना चाहते थे खेसारी लाल यादव? ब्रेकअप के बाद भी नहीं भूले रिश्ता
लड़के से लड़की बनने की राह पर ये एक्टर, मेडिकल ट्रांजिशन शुरू कर बोले- ‘मैं बनूंगी रानी’
लंबे समय तक दोनों ने साथ काम नहीं किया। इसके बावजूद उनके बीच का आपसी सम्मान और दोस्ती का रिश्ता हमेशा वैसा ही बना रहा। लंबे गैप के बाद साल 2023 में फिल्म ‘लियो’ के जरिए दोनों ने एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर किया।
उदयनिधि स्टालिन का बयान और सोशल मीडिया पर चर्चा
हाल ही में तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और पूर्व निर्माता-एक्टर उदयनिधि स्टालिन ने एक इंटरव्यू के दौरान विजय और तृषा की केमिस्ट्री का जिक्र किया था। उनके इस बयान के सामने आते ही इंटरनेट पर दोनों कलाकारों के पुराने किस्से और तस्वीरें फिर से वायरल होने लगीं।
इस बयान ने फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा कर दीं और सोशल मीडिया पर दोनों की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री को लेकर खूब बहस छिड़ गई। विजय और तृषा का रिश्ता हमेशा से मीडिया में आकर्षण का केंद्र रहा है।
राजनीति और सिनेमा के मोड़ पर भी बरकरार है रिश्ता
थलपति विजय अब सिनेमा के बाद अपनी नई राजनीतिक यात्रा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, जबकि तृषा लगातार मुख्यधारा के सिनेमा में सक्रिय हैं। इतने सालों के लंबे सफर में दोनों ने सफलता और असफलताओं को बेहद करीब से देखा है।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
22 सालों से चली आ रही यह अटूट दोस्ती इस बात का प्रमाण है कि पेशेवर दुनिया की चुनोतियों के बीच भी रिश्ते की गर्माहट को कायम रखा जा सकता है। साउथ इंडियन सिनेमा के इतिहास में इस जोड़ी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
