Bhojpuri Bawaal: काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच मचा घमासान, निरहुआ की एंट्री से बढ़ेगा विवाद

Bhojpuri Bawaal Promo: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोस्टार पर जल्द ही भोजपुरी बवाल रियलिटी शो शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है, इसमें भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।
Bhojpuri Bawaal Kajal Raghwani Amrapali Dubey
आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और दिनेश लाल यादव निरहुआ (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Bhojpuri Bawaal Kajal Raghwani Amrapali Dubey: जियोस्टार पर अगले महीने से एक नया रियलिटी शो दस्तक देने जा रही है। ये रियलिटी शो पूरा भोजपुरी सिनेमा कलाकारों के निजी जीवन के इर्द-गिर्द घूमने वाला है।

भोजपुरी बवाल 7 अगस्त से जियोस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है, लेकिन स्ट्रीमिंग से पहले ही ये शो लाइमलाइट में आ गया है। इस शो से जुड़ा एक प्रोमो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भोजपुरी सिनेमा की दो दिग्गज एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच की कोल्ड वॉर साफ दिखायी दे रही है। हद तो तब हो जाती है, जब इस पूरे हंगामे में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ की एंट्री होती है।

काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल इस प्रोमो में काजल राघवानी को एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ बात करते हुए देखा जा रहा है। इस बातचीत के दौरान काजल रानी से बात करते समय इस बात का खुलासा करती है कि सुपरहिट भोजपुरी फिल्म आशिक आवारा के मशहूर गाने ‘जाड़ के जुगाड़ करके जाए राजा’ के लिए पहले उन्हें चुना गया था। उन्हें ये गाना ऑफर किया गया था और बताया गया था कि ये गाना दिनेश लाल यादव पर फिल्माया जाने वाला है। लेकिन बाद में अचानक से उनकी जगह इस गाने को छिनकर आम्रपाली दुबे को दे दिया जाता है।

जब रानी चटर्जी काजल राघवानी से पूछती है कि क्या उन्होंने प्रोड्यूसर से इस बारे में बात नहीं की, तब काजल जवाब देती है कि सेट पर या भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव के सामने कौन सा प्रोड्यूसर अपनी बात कह सकता है?

आम्रपाली ने दिया मुंहतोड़ जवाब

काजल के इस बयान के बाद आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का भी रिएक्शन देखने के लिए मिला। दिनेश लाल यादव से वीडियो कॉलिंग पर बात करते हुए आम्रपाली, काजल के इन आरोपों को लेकर बात अपनी आपत्ति दर्ज करती है। वो काजल को उनका पुराना अतीत याद दिलाती है कि जब काजल खुद लगातार खेसारी लाल यादव के साथ काम कर रही थीं, तब उनको लेकर भी इसी तरह की बातें होती थी। लेकिन इसके चलते उन्होंने किसी को प्रोजेक्ट से बाहर नहीं निकाला था क्या?

दिनेश का रिएक्शन चर्चा में

काजल राघवानी के इस बयान पर दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ भी उनपर खुलकर वार करते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ आम्रपाली को वीडियो पर कहते हुए दिखायी देते है कि उनका इल्जाम है ना कि उनको फिल्म से निकाल दिया जाता है, तो इसका जवाब यही है कि आप इसी के लायक हो।

आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते पर भी उठा सवाल

काजल को इस प्रोमो में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के रिश्ते को लेकर सवाल उठाते भी हुए देखा जा रहा है। काजल कहती है कि आम्रपाली को इंडस्ट्री में निरहुआ का फुल सपोर्ट और प्रोटेक्शन मिला हुआ है, जबकि काजल इस इंडस्ट्री में अकेली है उनके साथ कोई गॉडफादर नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com