रणबीर कपूर की रामायण में काजल अग्रवाल की एंट्री, निभाएंगी मंदोदरी का दमदार किरदार
रणबीर कपूर की रामायण में काजल अग्रवाल की एंट्री हो गई है। काजल को पहले ही फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है और उन्होंने अपनी शूटिंग भी शुरू कर दी है।
- Written By: सोनाली झा
काजल अग्रवाल (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। पहले से ही फिल्म में रणबीर कपूर यानी राम, साई पल्लवी यानी माता सीता और यश यानी रावण जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। अब रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार के लिए साउथ सुपरस्टार काजल अग्रवाल को चुना गया है।
मीडिया सूत्रों की मानें तो काजल अग्रवाल को पहले ही फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है और उन्होंने अपनी शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह खबर उनके फैन्स के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। मंदोदरी एक ऐसी महिला पात्र है जो अपनी बुद्धिमत्ता, विवेक और साहस के लिए जानी जाती है। मेकर्स इस किरदार के लिए एक मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस वाली एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे, और काजल इस भूमिका के लिए एकदम सटीक मानी गईं।
काजल अग्रवाल फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे यश के अपोजिट नजर आएंगी। इस नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर काफी उत्सुकता है, क्योंकि दोनों ही कलाकार अपने-अपने क्षेत्रों में लोकप्रिय हैं और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। मेकर्स का मानना है कि काजल और यश की जोड़ी मंदोदरी-रावण के रिश्ते को गहराई और भावनात्मक परिपक्वता से पर्दे पर दिखाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
ये भी पढ़ें- 3 इडियट्स से लेकर सितारे जमीन पर तक, आमिर खान की बेमिसाल कॉमिक परफॉर्मेंस
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि साक्षी तंवर मंदोदरी का किरदार निभा सकती हैं। हालांकि, अब यह पुष्टि हो गई है कि यह अहम भूमिका काजल अग्रवाल निभाएंगी। काजल की लोकप्रियता न सिर्फ साउथ सिनेमा में बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी है, जिसने मेकर्स को इस निर्णय पर पहुंचाया। फिल्म रामायण को दो भागों में बनाया जा रहा है। पहला भाग 2026 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म में सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए एक और बड़ा आकर्षण होगा।
