नागिन 4 फेम विजयेंद्र कुमेरिया ने तोड़ा 13 साल का रिश्ता, तलाक की वजह पर एक्टर ने कही ये बात

Vijayendra Kumeria Divorce: 'नागिन 4' और 'उड़ान' फेम एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने अपनी शादी के टूटने पर बड़ा खुलासा किया है। पत्नी प्रीति भाटिया से तलाक के बाद उन्होंने इस फैसले की असल वजह शेयर की है।
Vijayendra Kumeria Divorce
विजयेंद्र कुमेरिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Naagin 4 Actor, Vijayendra Kumeria Divorce: छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। 'नागिन 4', 'शास्त्री सिस्टर्स' और 'उड़ान' जैसे पॉपुलर सीरियल में नजर आ चुके एक्टर अब अपनी पर्सनल लाइफ में आए बड़े मोड़ को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

विजयेंद्र और उनकी पत्नी प्रीति भाटिया का शादी के 13 साल बाद ऑफिशियली तलाक ले चुके है। अभिनेता ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए अपने रिश्ते के अंत पर खुलकर बातचीत की है।

साल 2022 से अलग रह रहे थे दोनों

विजयेंद्र ने अपने एक हाल ही के इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे और प्रीति साल 2022 से ही एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। लंबी कानूनी प्रोसिजर के बाद आखिरकार साल 2025 में दोनों को आधिकारिक तौर पर तलाक की अनुमति मिल चुकी थी।

इतने सालों तक इस मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखने के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि वे एक बेहद प्राइवेट व्यक्ति हैं। इस व्यक्तिगत बदलाव को स्वीकार करने और खुद को संभालने के लिए उन्हें समय की जरूरत थी, जिसके कारण उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस पर कुछ नहीं बोलना ही बेहतर समझा।

Vijayendra Kumeria Divorce
Bigg Boss 20: शैनन के की बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री, मशहूर सिंगर कुमार सानू से खास रिश्ता

आपसी मतभेद के चलते हुआ तलाक

शादी टूटने की वजह बताते हुए विजयेंद्र ने साफ किया कि यह फैसला रातों-रात नहीं लिया गया। समय के साथ दोनों के बीच आपसी मतभेद और तालमेल की गंभीर समस्याएं बढ़ने लगी थीं।

रिश्ते को बचाने और परिस्थितियों को सुधारने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन जब चीजें नॉर्मल नहीं हो पाईं तो दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। जनवरी 2012 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े की एक बेटी किमाया भी है, जिसका जन्म अक्टूबर 2016 में हुआ था।

बेटी की परवरिश को लेकर दोनों ने लिया फैसला

अपनी बेटी के भविष्य को लेकर एक्टर ने एक बेहद संवेदनशील और जिम्मेदार बात कही। उन्होंने माना कि एक ऐसे घर में बड़े होने से बेहतर है जहां माता-पिता आपस में खुश न हों, बच्चा दोनों माता-पिता से अलग-अलग रहकर पूरा प्यार महसूस करे।

बता दें कि विजयेंद्र कुमेरिया एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 4', 'शास्त्री सिस्टर्स' और 'उड़ान' जैसे पॉपुलर सीरियल में बतौर मुख्य कलाकार नजर आ चुके हैं।

विजयेंद्र कुमेरिया फिलहाल कलर्स टीवी के सीरियल 'जूही मुई' में इंस्पेक्टर संयम सिंह का मुख्य रोल निभा रहे हैं। इस सीरियल में अभिनेत्री ईशा सिंह मुख्य विजयेंद्र कुमेरिया के साथ लीड रोल में काम कर रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com