Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन थिएटर में मचेगा धमाल

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच फिल्म के नए पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट सामने आई है। हालांकि, पहले फिल्म 7 मार्च को रिलीज होने वाली थी।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 25, 2025 | 03:40 PM

जॉन अब्राहम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: साल 2025 में सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसमें अब जॉन अब्राहम की मच अवेटेड फिल्म द डिप्लोमैट का नाम भी जुड़ गया है। फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर द डिप्लोमैट की रिलीज डेट रिवील कर दी है। हालांकि, पहले फिल्म  इसी साल 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

दरअसल, जॉन अब्राहम सिनेमा जगत के उम्दा कलाकार हैं। पठान में खलनायक की भूमिका निभाकर जादू चलाने के बाद पिछले साल वेदा में काम किया था। शरवरी वाघ की ढाल बनकर सामाजिक कुरीतियों से लड़ने वाले जॉन अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं। वह एक रियल लाइफ हीरो की भूमिका में दिखाई देंगे।
बता दें, जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म द डिप्लोमैट बज पिछले कुछ समय से बढ़ा है। यह फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। फैंस को इस तारीख का बेसब्री से इंतजार था, लेकिव मंगलवार को एक लेटेस्ट पोस्ट के जरिए मेकर्स ने बताया है कि यह फिल्म 7 मार्च को रिलीज नहीं होगी। टी-सीरीज ने द डिप्लोमैट के कई सारे पोस्टर्स शेयर किए हैं।

इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन लिखा कि “इंतजार लंबा होता जा रहा है, लेकिन उसका प्रभाव और भी मजबूत होता जा रहा है।” यह फिल्म सिनेमाघरों में 7 मार्च की जगह 14 मार्च को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज क्यों पोस्टपोन की है, इसका कारण नहीं बताया गया है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यह फिल्म भारत के मशहूर डिप्लोमैट जेपी सिंह पर आधारित है जिन्होंने पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश की। लड़की को उसकी इच्छा के विरुद्ध पाकिस्तान में शादी करके लाया जाता है जहां से निकलने के लिए वह एढ़ी चोटी का दम लगाती है। फिल्म में जॉन अब्राहम के अपोजिट अहम रोल में सादिया खातिब हैं। फिल्म का डायरेक्शन शिवम नायर ने किया है।

लेकिन खास ये है कि जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट का क्लैश अपकमिंग फिल्म केसरी वीर से होगा, जिसमें सूरज पंचोली, विवेक ओबरॉय और सुनील शेट्टी लीड रोल में हैं। यह फिल्म भी 14 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

John abraham flim the diplomat new release date revealed will create stir in theaters on this day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2025 | 03:40 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • John Abraham

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मैं हूं ना…’ रानी चटर्जी ने लेटेस्ट पोस्ट में लूटी महफिल, सादगी में दिखीं बेहद खूबसूरत

2

दोस्ती में आई दरार हुई खत्म, कुनिका ने बिग बॉस पार्टी में करवा दिया तान्या से इस कंटेस्टेंट का पैचअप

3

शादी से पहले गौहर खान को लेकर जैद दरबार से पूछे गए थे ये सवाल, रश्मि देसाई के शो में किया खुलासा

4

‘ऐसी फिल्मों का बनना जरूरी’, संसद हमले को याद कर मालिनी अवस्थी ने ‘धुरंधर’ की तारीफ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.