Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘लाइफ में डिसिप्लिन रहे, जीवन बेहद…’, नशा मुक्ति जागरूकता इवेंट में जॉन अब्राहम ने छात्रों को दी सलाह

जॉन अब्राहम अपनी धमाकेदार फिल्मों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच एक्टर नवी मुंबई में नशा विरोधी जागरूकता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने छात्रों को अपनी जिंदगी में अनुशासित रहने की सलाह दी है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jan 08, 2025 | 05:10 PM

जॉन अब्राहम ने नशा मुक्ति जागरूकता इवेंट में छात्रों को दी सलाह (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी धमाकेदार फिल्मों से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर अपनी हर फिल्म से लोगों को दिवाना बनाते रहते हैं। इन सबके बीच एक्टर हाल ही में आज यानी बुधवार (8 दिसंबर) को नवी मुंबई में नशा विरोधी जागरूकता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने छात्रों को अपनी जिंदगी में अनुशासित रहने के लिए कई जानकारी दी है और छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

दरअसल, ड्रग्स के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति में नवी मुंबई ने ‘ड्रग-फ्री फॉरएवर नवी मुंबई ‘ नाम से एक अभियान शुरू किया है। जिसमें जॉन अब्राहम को इनवाइट किया गया था। इसमें जॉन ने छात्रों को अनुशासित जीवन जीने और अपने दोस्तों और सहकर्मियों के लिए रोल मॉडल बनने की सलाह दी।

कड़ी मेहनत करें और बाइसेप्स बनाएं
साथ ही उन्होंने कहा कि, “मैं व्यक्तिगत रूप से अपने बारे में बात कर रहा हूं और आपको उदाहरण का पालन करना चाहिए। मैंने अपने जीवन में ड्रग्स को नहीं छुआ है। कोई धूम्रपान नहीं, कोई शराब नहीं और कोई ड्रग्स नहीं। जीवन में बहुत अनुशासित होना बहुत महत्वपूर्ण है। अपने सहकर्मियों और अपने दोस्तों के लिए एक रोल मॉडल बनें। मेरे पास लंबा भाषण देने का समय नहीं है, लेकिन मैं आपको बस इतना कहूंगा कि बहुत अनुशासित रहें। इस देश और भारत के अच्छे नागरिक बनें। महाराष्ट्र, नवी मुंबई आपको शुभकामनाएं देता है। कड़ी मेहनत करें ताकि आप कुछ बाइसेप्स बना सकें।”

सम्बंधित ख़बरें

जॉन अब्राहम का क्लीन शेव लुक देख चौंके फैंस, पहचानना हुआ मुश्किल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

संजय दत्त जैसे लुक की तलाश में मिले जॉन अब्राहम, हीरो ही नहीं विलेन बनकर भी मचाया तहलका

Tehran Review: तेहरान के साथ जॉन अब्राहम की ओटीटी पर दमदार वापसी, भरपूर एक्शन और देशभक्ति का संगम

जॉन अब्राहम की ‘तेहरान’ ZEE5 पर होगी रिलीज, जानें फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

नवी मुंबई में नशा विरोधी जागरूकता अभियान के समापन के बाद, अभिनेता जॉन ने इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया और नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे को बधाई दी। “मैं इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई देना चाहता हूं। यह महाराष्ट्र और नवी मुंबई के युवाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है। यह पूरे देश के लिए आगे बढ़ने का एक बेहतरीन उदाहरण है।”

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

जॉन अब्राहम का करियर
जॉन अब्राहम के करियर की बात करें, एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिस्म’ से के थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म पाप और साया में भी काम किया। फिर अक्षय कुमार के संग देसी ब्वॉयज, हाउसफुल 2, धूम, बाबुल, नो स्मोकिंग, दनादन गोल, दोस्ताना और न्यूयॉर्क जैसी फिल्मों में नजर आए। वहीं आखिरी बार एक्शन थ्रिलर वेदा में देखा गया था।

John abraham advises students at anti drug awareness in event

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 08, 2025 | 05:10 PM

Topics:  

  • John Abraham

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.