Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिया खान की मां ने सूरज पंचोली पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोलीं- ‘उसने मेरी बेटी को शारीरिक-मेंटली टॉर्चर किया …’

  • By उज्वला धारपवार
Updated On: Aug 18, 2022 | 10:14 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: साल 2013 में मुंबई में आत्महत्या करने वाली अभिनेत्री जिया खान (Jiah khan) की मां ने बुधवार (17 अगस्त) को अदालत को बताया कि अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) 2012 में मेरी बेटी जिया को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिया खान और सूरज पंचोली का अफेयर था। वह दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। सूरज के खिलाफ जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामले की जांच कर रही है। सूरज पंचोली फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

बुधवार (17 अगस्त) को जज एएस सैयद के सामने जिया खान की मां राबिया खान ने मामले में गवाही दी। राबिया खान ने कोर्ट को जिया की बॉलीवुड में एंट्री, उनके करियर और सूरज पंचोली के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया। उन्होंने कहा, सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया साइट के जरिए जिया खान से संपर्क किया और उनसे मिलने के लिए दबाव बनाया। जिया शुरू में सूरज से मिलने के लिए उत्साहित नहीं थी  लेकिन सितंबर 2012 में वे एक-दूसरे से मिले।

राबिया खान ने कोर्ट को बताया, अक्टूबर 2012 से सूरज और जिया के बीच की दोस्ती बढ़ी और दोनों ने साथ रहने के फैसला लिया। उसी साल नवंबर में जब जिया लंदन में अपने घर पहुंची, तो वह खुश दिखी। राबिया खान ने कोर्ट को आगे बताया कि जिया फिर काम के सिलसिले में मुंबई लौट आईं। उसे क्रिसमस मनाने के लिए लंदन वापस जाना था, लेकिन वह नहीं आई। 24 दिसंबर 2012 को, जिया को सूरज पंचोली से एक मैसेजमिला कि वह एक दोस्त के साथ लड़ाई के बाद जिया से नाराज था। तब मुझे पता चला कि दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।

 जिया ने फिर सूरज को दूसरा मौका देने का फैसला किया। सूरज अपने दोस्तों के सामने जिया को नीचा दिखा रहा था। जब जिया उसके साथ थी तब भी वह दूसरी महिलाओं के साथ फ्लर्ट कर रहा था। 14 फरवरी 2013 को जिया अचानक लंदन पहुंच गईं। वह तब बहुत उदास लग रही थी।’ राबिया खान ने कहा, जियान ने कहा कि सूरज उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। राबिया खान आज यानी 18 अगस्त फिर गवाही देंगी। हिंदी फिल्म ‘निशब्द’ में अपने अभिनय के लिए चर्चा में आई जिया खान ने 3 जून 2013 को मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Jiah khans mother made many serious allegations against sooraj pancholi said he tortured my daughter physically mentally

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2022 | 10:14 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai में चला मेस्सी मैजिक, हजारों प्रशंसकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

2

Maharashtra: शीतसत्र के आखिरी दिन CM फडणवीस ने गिनाईं उपलब्धियां, बताया 2035-2047 का रोडमैप

3

ईशान किशन और रजत पाटीदार की टीमों के बीच हुआ कांटे की टक्कर, देखें दिल थाम देने वाला आखिरी ओवर

4

फरीदाबाद में धमाके का ट्रायल…फिर दिल्ली में लाल किले के पास किया विस्फोट, NIA की जांच में खुले राज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.