-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Javed Akhtar Deepfake Video Viral After Reaction Cyber Complaint
‘मैं भगवान की शरण में हूं…’, टोपी वाले AI वीडियो पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- कोर्ट में घसीटूंगा
- Written By: स्नेहा मौर्या
Javed Akhtar Deepfake Video: नए साल पर जावेद अख्तर का एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे उन्होंने डीपफेक बताया। गीतकार ने अब इसपर नाराजगी जताते हुए कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।

जावेद अख्तर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Javed Akhtar AI Viral Video: मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर एक बार फिर अपनी बेबाक राय को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं बल्कि एक फर्जी और डीपफेक वीडियो है। नए साल के पहले दिन सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसने लोगों को चौंका दिया। वीडियो में जावेद अख्तर को टोपी पहने दिखाया गया और यह दावा किया गया कि उन्होंने अचानक “ऊपरवाले की शरण” ले ली है।
जावेद अख्तर को लंबे समय से एक स्पष्टवादी और नास्तिक सोच रखने वाले व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में वीडियो में दिखाए गए इस कथित “हृदय परिवर्तन” ने कई लोगों को हैरानी में डाल दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया।
हालांकि, जावेद अख्तर ने इस वीडियो की सच्चाई पर तुरंत विराम लगा दिया। उन्होंने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसे पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत बताया। जावेद अख्तर ने साफ शब्दों में कहा कि यह वीडियो कंप्यूटर से बनाई गई उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है, जिसका मकसद उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
A fake video is in circulation showing my fake computer generated picture with a topi on my head claiming that ultimately I have turned to God . It is rubbish . I am seriously considering to report this to the cyber police and ultimately dragged the person responsible for this… — Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) January 1, 2026
जावेद अख्तर का गुस्सा फूटा
अपने पोस्ट में जावेद अख्तर ने लिखा, “एक फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मेरी कंप्यूटर जनरेटेड फोटो दिखाई गई है और यह दावा किया जा रहा है कि मैं ऊपरवाले की शरण में चला गया हूं।”
उन्होंने आगे इसे “बकवास” करार देते हुए कहा कि वह इस मामले में साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और इस फर्जी खबर के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। जावेद अख्तर ने साफ किया कि इस तरह की हरकतें उनकी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हैं।
डीपफेक को बताया खतरनाक
जावेद अख्तर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त समर्थन मिला। कई यूजर्स ने इस तरह के डीपफेक वीडियो को समाज के लिए बेहद खतरनाक बताया। लोगों ने लिखा कि किसी की पहचान और विचारों के साथ इस तरह की छेड़छाड़ गलत सूचना फैलाने का बड़ा हथियार बन चुकी है।
ये भी पढ़ें- New Year 2026 : सलमान और शाहरुख समेत इनकी फिल्में हैं इस साल रिलीज को तैयार, लिस्ट है काफी लंबी
एक यूजर ने लिखा, “डीपफेक वीडियो जहर की तरह हैं। इसे उजागर करने के लिए धन्यवाद।” वहीं, दूसरे ने कहा, “कानूनी कार्रवाई कीजिए, आपको पूरा समर्थन मिलेगा। गलत जानकारी ही आज की सबसे बड़ी बुराई है।”
यह मामला एक बार फिर इस बात की चेतावनी देता है कि डीपफेक तकनीक किस तरह से मशहूर हस्तियों ही नहीं, बल्कि आम लोगों की छवि और साख को भी नुकसान पहुंचा सकती है। जावेद अख्तर का यह सख्त रुख ऐसे मामलों के खिलाफ आवाज उठाने की एक मजबूत मिसाल बनकर सामने आया है।
Javed akhtar deepfake video viral after reaction cyber complaint
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














