

Pawan Singh Mother Pratima Devi Health: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। पवन सिंह के निजी जीवन में फिलहाल थोड़ी परेशानी नजर आ रही है। दरअसल, उनकी माताजी की तबीयत इस समय ठीक नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा। इस खबर के सामने आते ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और पवन सिंह के फैंस की भी टेंशन बढ़ गई है और सभी प्रतिमा सिंह के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
पावर स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। पवन सिंह ने अपनी मां के साथ काफी दिल छू लेने वाली फोटो शेयर की है। जिसमें उनकी मां हॉस्पिटल बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है और पवन सिंह उन्हें गले लगाए हुए थे। इन फोटोज में पवन सिंह का काफी इमोशनल अंदाज नजर आ रहा है। इन फोटोज में पवन सिंह के चेहरे पर मां की सेहत को लेकर चिंता साफ नजर आ रही है। इस इमोशनल तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद छोटा लेकिन भावुक कैप्शन लिखा- “माई हमार दुनिया।”
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सासूमां के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। ज्योति सिंह ने लिखा कि भगवान से यही प्रार्थना है कि आपको जल्द से जल्द पूरी तरीके से स्वस्थ करें। आपको उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र दें। इसके अलावा पवन सिंह के खास दोस्त प्रियांशु सिंह ने भी उनकी मां की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लोगों से भी उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की और ईश्वर से उनकी सेहत जल्द ठीक करने की कामना की।
आपको बता दें कि पावर स्टार पवन सिंह अपनी माताजी के बेहद करीब है। कई मौकों पर उनको मां के लिए भावुक होते हुए देखा जा चुका है। इससे पहले रियलिटी शो भोजपुरी बवाल के दौरान भी पवन सिंह ने कहा था कि वो अपनी मां के बिना कुछ नहीं है। मां खत्म तो वो भी खत्म।