Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जैकी श्रॉफ को यहां से लगा था एक्टिंग का चस्का, ‘हीरो’ की सफलता ने एक्टर को बनाया स्टार

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। जैकी श्रॉफ का आज जन्मदिन है। जैकी श्रॉफ को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था।

  • By सोनाली झा
Updated On: Feb 01, 2025 | 12:24 PM

जैकी श्रॉफ (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। जैकी श्रॉफ का आज जन्मदिन है। जैकी श्रॉफ को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कुछ विज्ञापनों में मॉडल के तौर पर काम किया था। एक्टर का एक्टिंग का शौक सबसे पहले देव आनंद साहब की फिल्म ‘स्वामी दादा’ में एक छोटी-सी भूमिका देकर पूरा किया। अपने बैकग्राउंड और पहुंच के कारण जैकी इससे आगे सोचने को तैयार नहीं थे। लेकिन किस्मत ने उनके बारे में पहले ही सोच लिया था।

साल 1983 में एक पार्टी में जैकी श्रॉफ की मुलाकात बॉलीवुड के शोमैन सुभाष घई से हुई। इस मुलाकात ने जैकी की किस्मत बदल दी। उसी साल घई ने उन्हें अपनी फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया। इसके बाद जैकी श्रॉफ ने इस फिल्म में काम किया। लोगों को एक्टर की एक्टिंग इतनी पसंद आई की फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट हो गई और जैकी रातों रात हीरो बन गए। फिल्म में निभाए गए हीरो को हर कोई जैकी श्रॉफ के नाम से जानता है। ‘हीरो’ की सफलता से जैकी स्टार बन गए थे।

हीरो के बाद जैकी श्रॉफ को लेकर निर्माताओं के बीच होड़ मच गई थी। हर कोई एक्टर को अपनी फिल्मों में साइन करना चाहता था। जैकी ने मौके का फायदा उठाकर धड़ाधड़ फिल्में साइन करना शुरू कर दिया। हीरा पन्ना, स्वामी दादा, त्रिदेव, सिक्का, दिलजला, दहलीज, अल्लाह रक्खा, राम लखन, सौदागर, काला बाजार, 100 डेज, आइना, रूप की रानी चोरों का राजा आदि ऐसी फिल्में हैं जो उन्होंने इस दौरान कीं। इनमें से ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं और जैकी के करियर की नैया डगमगाने लगी।

सम्बंधित ख़बरें

पुलकित सम्राट ने की कपिल शर्मा की तारीफ, बोले- हद पार करना मजाक नहीं, समझदारी जरूरी

नागपुर में 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी, सुनील केदार के करीबी और UBT नेताओं के ठिकानों पर तलाशी

नागपुर से शुरू हुआ हिंदी का वैश्विक सफर, जानिए विश्व हिंदी दिवस का इतिहास और महत्व

आतिशी का ‘फेक वीडियो’ शेयर करने पर बढ़ी कपिल मिश्रा की मुश्किलें, कांग्रेस विधायकों पर भी FIR दर्ज

ये भी पढ़ें- रियल लाइफ के रॉबिन हुड थे जैकी श्रॉफ के भाई

जैकी श्रॉफ की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। एक्टर की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने लगी। जैकी के करियर की नैया डगमगाने लगी। फिल्मों में आने से पहले जैकी श्रॉफ ने ट्रक ड्राइवर का काम भी कर चुके हैं। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन अपनी पहली फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें अपने समय का बॉलीवुड का सबसे हैंडसम एक्टर कहा जाता था।

जैकी श्रॉफ ने समय के साथ अपना रंग बदला और धीरे-धीरे चरित्र भूमिकाओं की ओर रुख किया। जैकी का ये फैसला बेहद समझदारी भरा था। जैकी आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं और पूरे जोश के साथ फिल्मों में नजर आते हैं। 1990 के बाद से ही वह मुख्य भूमिका के बजाय सह-अभिनेता के रूप में मजबूत भूमिकाओं में नजर आने लगे।

Jackie shroff got addicted to acting from here the success of hero made the star

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2025 | 12:24 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.