मेरे लिए पहनावा नहीं परंपरा है साड़ी, ‘इश्क़ जबरिया’ की अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने किया खुलासा
काम्या पंजाबी ने बताया, "मैं अक्सर देश के अलग-अलग शहरों में इवेंट्स के लिए ट्रेवल करती हूं और जहां भी जाती हूं, लोग मेरी साड़ियों पर ध्यान देते हैं और उनकी तारीफ करते हैं।
- Written By: अनिल सिंह
काम्या पंजाबी ने बताया मेरे लिए पहनावा नहीं परंपरा है साड़ी
मुंबई: साड़ी केवल एक वेशभूषा नहीं है, यह परंपरा, खूबसूरती और गरिमा का प्रतीक है। सन नियो के लोकप्रिय शो ‘इश्क़ जबरिया’ में बोल्ड और आकर्षक मोहिनी का किरदार निभा रही अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने साड़ियों के प्रति अपने गहरे जुड़ाव और इसे अपनी पहचान का हिस्सा बनाने के बारे में खुलकर बात की।
काम्या पंजाबी ने बताया, “मैं अक्सर देश के अलग-अलग शहरों में इवेंट्स के लिए ट्रेवल करती हूं और जहां भी जाती हूं, लोग मेरी साड़ियों पर ध्यान देते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। वे मेरी साड़ी के स्टाइल, अनोखे ब्लाउज डिज़ाइन, साड़ी पहनने के तरीके और यहां तक कि मेरे हेयरबन के लिए इस्तेमाल किए गए पिन्स तक को लोग सराहते हैं। उनकी प्रशंसा मेरे लिए बहुत मायने रखती है और यही मुझे हर बार साड़ी पहनने के लिए प्रेरित करती है।”
ये भी पढ़ें- खिचड़ी 2 के साथ होगी आपके नए साल की शुरुआत, हंसते हसाते 2024 को कहें अलविदा
सम्बंधित ख़बरें
काम्या पंजाबी ने बताया ‘एक था दीवाना’ का अनुभव, बोलीं- हर किरदार में कुछ नया करने की कोशिश करती हूं
काम्या पंजाबी ने सेट किया था प्रत्युषा बनर्जी की हत्या का नैरेटिव, राहुल राज सिंह का चौंकाने वाला दावा
टीवी इंडस्ट्री में Sexual Harassment को लेकर Kamya Punjabi ने कह दी बड़ी बात, बोलीं ‘यहां ये गंदगी…’
ये भी पढ़ें- भटिंडा फिल्म फेस्टिवल 2024 में ‘द लास्ट विश’ फ़िल्म को मिला बेस्ट क्रिटिक अवार्ड
काम्या ने आगे कहा, “साड़ी पहनना मेरे लिए खुद को व्यक्त करने और लोगों से जुड़ने का जरिया बन गया है। यह कमाल की बात है कि एक साधारण साड़ी अनजान लोगों के बीच भी चर्चा का विषय हो सकती है और यादें बना सकती है। जो तारीफ मुझे मिलती है, वह मुझे नए-नए स्टाइल्स को एक्सप्लोर करने और इस खूबसूरत परंपरा को और गहराई से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।”
‘इश्क़ जबरिया’ में काम्या मोहिनी का किरदार निभा रही हैं, जो आदित्य (लक्षय खुराना द्वारा अभिनीत किरदार) की चाची हैं। यह शो गुलकी (सिद्धि शर्मा द्वारा अभिनीत किरदार) की दिल छू लेने वाली कहानी पर आधारित है, जो बड़े सपने देखती है और प्यार व आत्म-खोज के रास्ते में अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करती है। देखिए ‘इश्क़ जबरिया’ शो हर सोमवार से शनिवार, रात 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर।
