Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा, सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज ने खींचा ध्यान
Isha Ambani Saree look In Met Gala 2026: ईशा अंबानी ने मेट गाला 2026 में अपने शाही लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज और खास मैंगो पर्स कैरी किया।
- Written By: सोनाली झा
मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी ने अपने रॉयल लुक से सबका ध्यान खींच लिया। ईशा ने डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहली, जो शुद्ध सोने के धागों से बुनी गई थी। इस साड़ी में पारंपरिक पिछवाई कला के मोटिफ्स और मॉडर्न केप का खूबसूरत मेल देखने को मिला। इसे तैयार करने में 50 से अधिक कारीगरों ने करीब 1200 घंटे लगाए।
ईशा अंबानी का ब्लाउज उनके पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा रहा। इस ब्लाउज में 1800 कैरेट से ज्यादा हीरे, पन्ना, पोल्की और कुंदन जड़े थे। खास बात यह रही कि इस ब्लाउज को उनकी मां नीता अंबानी के जूलरी कलेक्शन से तैयार किया गया था। ब्लाउज के पीछे निज़ाम के ऐतिहासिक सरपेच से प्रेरित डिजाइन इसे और भी शाही बना रहा था।
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
ईशा के लुक का एक और अनोखा एलिमेंट था उनका ‘मैंगो पर्स’। यह दरअसल मशहूर कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा बनाया गया एक मैंगो स्कल्पचर था, जिसे उन्होंने क्रोशे बैग में कैरी किया। यह पीस भारतीय संस्कृति और कला का प्रतीक था और ‘फैशन इज आर्ट’ थीम को पूरी तरह से दर्शाता था।
ईशा अंबानी ने अपने लुक को कई लेयर वाले डायमंड नेकलेस, हाथफूल और कमरबंद से पूरा किया। उनके हेयरस्टाइल में चमेली से प्रेरित गजरा भी शामिल था, जिसे खासतौर पर कागज, तांबा और पीतल से तैयार किया गया था। यह लुक पारंपरिक भारतीय सौंदर्य और आधुनिक फैशन का शानदार संगम साबित हुआ।
ईशा अंबानी का यह लुक सिर्फ फैशन तक सीमित नहीं था, बल्कि यह भारतीय शिल्प, कला और विरासत का वैश्विक प्रदर्शन भी था। हर साल मेट गाला में भारत की मौजूदगी मजबूत होती जा रही है और इस बार ईशा ने इसे नए स्तर पर पहुंचा दिया। ईशा अंबानी का रॉयल अंदाज न सिर्फ स्टाइल स्टेटमेंट बना, बल्कि देश के कारीगरों और परंपराओं को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में सफल रहा।
